भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर बैठक

0

बेगूसराय : भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा आईटी सेल के एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने कहा कि आगामी 26 फरवरी को बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जयसवाल का आगमन कई मायनों में बेगूसराय के लिए ऐतिहासिक होगा। प्रदेश अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व व उनके दिशा निर्देश में आगामी विधानसभा चुनाव से पूर्व जिला भाजपा बूथ स्तर तक अपने कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार कर बिहार में सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरने का संकल्प के क्रियान्वयन का प्रण लेगी।

आम जनमानस में भारतीय जनता पार्टी के प्रति जो विश्वास है उस विश्वास को और अधिक प्रगाढ़ करने के मूल उद्देश्य से वर्तमान सरकार द्वारा चलायी जा रही विभन्न जनकल्याणकारी व बहुयामी योजनाओं को उनतक पहुंचाना व उन्हें लाभार्थी बनाकर समाज के समग्र विकास को मजबूती प्रदान करने को हमसब प्रतिबद्ध हैं।इस मौके पर भाजपा आईटी सेल के जिला संयोजक रामकल्याण सिंह ने कहा कि आधुनिकता के इस दौर में जहां डिजिटल युग के शुभारंभ ने न केवल विभिन्न क्षेत्रों में कार्य को गति दी है बल्कि समाज मे व्याप्त भ्रष्टाचार समेत अन्य कुरीतियों पर भी कड़ा प्रहार किया है।

swatva

फेसबुक ट्वीटर व्हाट्सएप जैसे अन्य कई माध्यमों से सूचनाओं का आदान-प्रदान एवं राष्ट्रवाद के संरक्षण व संवर्धन में विभिन्न प्रकार की बातों को संवाद का जरिया बना कर जिस प्रकार से लोगों ने इस्तेमाल किया है वह कहीं ना कहीं अब सरकारों के ध्यान में भी है जिसका जिक्र हाल में पटना दौरे पर आए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी किया। आईटी सेल साइबर योद्धा जैसे अन्य विभिन्न माध्यमों के जरिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिस प्रकार से आम जनमानस तक सूचनाओं का प्रसार किया है। उससे ना केवल लोगों में जागृति आई है बल्कि उन्हें विभिन्न योजनाओं का समुचित लाभ भी मिला है।

इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी सुमित सन्नी ने जानकारी देते हुए कहा कि आगामी 26 फरवरी को प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल के आगमन पर उनके स्वागत हेतु तैयारियां अंतिम पड़ाव पर है। जिले के कोने कोने के कार्यकर्ता जिला मुख्यालय में अगर प्रदेश अध्यक्ष के दौरे को ऐतिहासिक बनाने का मन बना चुके हैं एवं उनके उद्बोधन को सुनकर एक बार पुनः नई ऊर्जा के संचार के साथ समाज के बीच भाजपा के मूल मंत्र सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास को स्थापित करने के लिए तत्पर है।

जानकारी देते हुए बताया कि अपने दौरे के दौरान प्रदेश अध्यक्ष बेगूसराय जिले के आईटी सेल के कार्यकर्ताओं एवं अन्य प्रमुख लोगों को एक दिवसीय कार्यशाला के तहत विभिन्न प्रकार की जानकारियों से रूबरू भी कराएंगे।इस मौके पर जिला महामंत्री हीरा पोद्दार,कुंदन भारती,मिर्तुंजय कुमार वीरेश,कृष्ण मोहन पप्पु,कमलनयन जी,मंटून मिश्रा, सनातन मिश्रा,राजीव कुमार,दीपक ठाकुर,पंकज भारती एवं अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here