22 फ़रवरी : सारण की मुख्य ख़बरें

0
chhapra news

भारत स्काउट गाइड ने चिंतन दिवस का किया आयोजन

सारण : भारत स्काउट गाइड सारण के द्वारा स्काउट गाइड के जनक लार्ड बेडेन पावेल और लेडी बेडेन पावेल के जन्मदिन के अवसर पर चिंतन दिवस समारोह का आयोजन प्रभुनाथ नगर में स्थित दिल्ली प्ले स्कूल छपरा के प्रांगण में भारत स्काउट गाइड सारण के जिला मुख्य आयुक्त हरेन्द्र प्रसाद सिंह के अध्यक्षता में एक सभा का आयोजन किया गया।

जिसकी शुरुआत नियमानुसार सर्वधर्म प्रार्थना से प्रारम्भ होकर झंडोतोलन,केक कटिंग और सभा के रूप में संपन्न हुआ। झंडोतोलन जिला मुख्य आयुक्त हरेन्द्र प्रसाद सिंह और जिला आयुक्त(स्काउट)डॉ० दीनानाथ मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। सभी अतिथियों ने चिंतन दिवस पर अपने अपने विचार को रखा।

swatva

मुख्य आयुक्त ने अपने संबोधन में बताया कि चिंतन दिवस स्काउट के जनक बेडेन पावेल के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है। जिला आयुक्त स्काउट डॉ० दीनानाथ मिश्रा ने अपने संबोधन में बताया कि स्काउटिंग के जनक बेड़ेन पावेल का जन्म 22 फरवरी सन 1857 ई० को लंदन में हुआ था। उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में पूरे विश्व मे इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किया जाता है वही सभा को संबोधित करते हुए जिला सचिव श्री त्रिवेणी कुँवर ने कहाँ की आज पूरे विश्व मे स्काउटिंग के जनक लार्ड बेडेन पावेल का 163 वा जन्मदिन चिंतन दिवस के रूप में धूम धाम से मनाया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति स्काउट सह एडवांस स्काउट मास्टर अमन राज सहित डिस्टिक ओपन ट्रूप के 50 स्काउट और 15 गाइड ने भाग लिया।गाइडर के रूप में सुश्री रितिका सिंह मौजूद थी। संस्था के द्वारा प्रदान की गई चिंतन दिवस का स्टीकर सभी ने एक दूसरे को लगाया। इस कार्यक्रम के सफल संचालन में राष्ट्रपति स्काउट अभिमन्यु कुमार सिंह,अंकित कुमार श्रीवास्तव, तथा राज्य पुरस्कार स्काउट अमन कुमार सिंह,सुमित,विकास,चंदन करण,अंकित शर्मा ने अहम भूमिका निभाई।

वही दूसरी तरफ ईश्वरी उच्च विद्यालय बसंत में स्काउट शिक्षक अम्बुज कुमार झा एवम सूर्य ज्योति ओपन ट्रूप के  स्काउट शिक्षक जयप्रकाश कुमार के नेतृत्व में चिंतन दिवस मनाया गया।जिसमे सबसे पहले दोनो के लार्ड वेडेन पावेल और लेडी वेडेन पावेल पे माल्यार्पण किया गया।तथा उसके बाद सर्वधर्म प्रार्थना हुआ जिसमें रामपुर वीरभान भगवानपुर एवम प्रतापपुर उच्य विद्यालय के स्काउट और गाइड शामिल हुए। इस कार्यक्रम का जानकारी जिला संग़ठन आयुक्त(स्काउट)श्री आलोक रंजन ने दी।

अच्छे स्कूल बच्चों के भविष्य का आधार

सारण : सलेमपुर छपरा स्थित विद्यापीठ का शनिवार को वार्षिकोत्सव विद्यालय परिसर में मनाया गया। वार्षिकोत्सव का उद्घाटन करते हुए राजनंदन पांडे ने कहा कि बच्चों के उज्जवल भविष्य बनाने हेतु उचित विद्यालय का चयन एवं भारतीय संस्कृति के अनुसार अपने भाषा, साहित्य, संस्कार और विज्ञान के तरफ अभिभावकों को आना होगा।

मुख्य अतिथि के रूप में डॉ प्रो केके द्विवेदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज के इस दौर में शिक्षकों को ज्यादा उत्तरदाई होना होगा। जिससे कि छात्र विद्यालय के प्रति और शिक्षा के प्रति आकर्षित हो सकें। विद्यालय के निदेशक कामेश्वर सिंह ने अपने संबोधन में निरंतर विद्यालय को गति प्रदान करने के लिए नए और आधुनिक प्रयोग के साथ भारतीय संस्कृति के समृद्ध संस्कृति के मिश्रण पर बल दिया।

विद्यालय के प्राचार्य डॉ उमाशंकर साहू ने इस आधुनिक युग में किताबों की बोझ कम करके सामाजिक और नैतिक शिक्षा को बढ़ावा देने की बात कही, जिससे बच्चे सफल हो सके। बच्चों ने शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए एक विशेष प्रस्तुति ‘हमको नहीं शरम’ एकांकी नाटक का प्रदर्शन किया। जिसमें सभी नागरिकों को अपनी जिम्मेदारी समझने पर बल दिया गया।

बच्चों ने होली गीत, संस्कार गीत, पैरोडी गीत प्रस्तुत किया। विद्यालय के विभिन्न अभिभावक एवं स्टूडेंट ऑफ द ईयर के लिए कृष कन्हैया को सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन अमित कुमार निषाद ने किया संचालन उमेश कुमार ने किया।

आयुर्वेद में जटिल बीमारियों का भी समाधान

सारण : शहर के रामकृष्ण मिशन आश्रम में चल रहे सात दिवसीय निःशुल्क आयुर्वेदिक शिविर के 6वें दिन करीब एक सौ से अधिक मरीजों का निःशुल्क उपचार के साथ दवा का भी वितरण किया गया। शहर के प्रसिद्ध आर्यवेद चिकित्सक डॉ राजेश रंजन ने बताया कि गुरुवार को जिले के विभिन्न सुदूर गांवों से लोग पहुंचे जहां उनका उचित इलाज के साथ-साथ निःशुल्क दवा का भी वितरण किया गया।

डॉ रंजन ने आर्युवेद की महता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आर्युवेद में कठिन से कठिन बीमारियों को पूरा ठीक कर दिया जाता है और आर्युवेद के माध्यम से ही कई बीमारियों पर हम विजय प्राप्त कर चुके हैं आज दम्मा हड्डी रोग सहित विभिन्न रोगों के मरीज आए यह शिविर 22 फरवरी तक चलेगा विदित हो कि यह शिविर का शुभारंभ 16 फरवरी को हुआ था।

खेल को ले हुए विवाद में चाकूबाजी, दो घायल

सारण : नगर थाना क्षेत्र के कचहरी स्टेशन के समीप दो पक्षों के बीच खेल के क्रम में उत्पन्न हुए विवाद को ले झड़प हो गई। इस झड़प में दोनों पक्षों की तरफ से जमकर मारपीट व चाकूबाजी हुई। इस झड़प में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नयका टोला बिशनपुरा गांव निवासी भोला राय के पुत्र रंजन कुमार राय तथा रामबाबू राय के पुत्र घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि खेल के क्रम में दोनों युवकों से विवाद हो गया। उसी विवाद को ले दोनों युवक में शाम को चाय पीने के क्रम में झड़प हो गई। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दी।

नीरज को किरण रिजीजू ने दिया सामाजिक कार्य की डिग्री

सारण : राजीव गांधी नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ युथ डेवलपमेंट, (संसदीय अधिनियम कि सँ 35/12 के तहत राष्ट्रीय महत्व का संस्थान) युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार, श्रीपेरंबुदूर, तमिलनाडु में दूसरे दीक्षान्त समारोह के मुख्य अतिथि किरण रिजीजू मंत्री, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार, एवं खेल मंत्रालय के सात सदस्यीय टीम में उषा शर्मा आईएएस सेक्रेटरी,  मनोज सेठी, जेएस& एफए, असित सिंह ज्वाइंट सेक्रेटरी,  सौरव कुमार साह आईपीएस डिप्टी सेकेट्री, जीएस चित्रा डिप्टी सेकेट्री, प्रोफेसर डॉ के चोकोलिंगम चेयरमैन एक्सक्यूटिव कॉउन्सिल RGNYD भारत सरकार, प्रोफेसर डॉ टी आर ये देवकुमार कुलसचिव RGNYD भारत सरकार, प्रोफेसर शिवनाथ देव डायरेक्टर आरजीएनवाडी भारत सरकार, डॉ कौशल कुमार शर्मा, डॉ संगीता, प्रोफेसर डॉ रामबाबु बोच्चा एवं विभिन्न यूनिवर्सिटी से प्रोफेसर, प्रशनिसक अधकारी के उपस्थिती में भारत के 145 छात्र, छात्राओ को डिग्री प्रमाण पत्र दिया गया।

किरण रिजीजू के द्वारा सभी छात्रों को डिग्री प्रमाण पत्र दिया गया जिसके टीम में सेक्टरी उषा शर्मा, असित सिंह सिंह एवं पांच सदस्यीय टीम के उपस्थिति में RGNYD के ऑडिटोरियम श्रीपरम्बदुर तमिलनाडु में प्रमाण पत्र दिया गया। गौरतलब है की सारण के नक्सल प्रभावित क्षेत्र पानापुर प्रखंड के पकड़ी नरोत्तम निवासी प्रमोद सिंह एवं गीता देवी के पुत्र निरज कुमार सिंह को सामाजिक कार्य का डिग्री प्रमाण मंत्री किरण रिजीजू के द्वरा 21 फरवरी 2020 को RGNYD कैंपस तमिलनाडु में दिया गया।

समाजिक कार्य कि डिग्री प्राप्त करने वाले में निरज बिहार के इकलौते युवा है प्रोफेसर डॉ रामबाबु बोच्चा आर जी एन वा डी भारत सरकार के सुपरविजन में निरज कुमार सिंह  राजीव गांधी राष्ट्रीय युवा विकास संस्थान से समाजिक कार्य शिक्षा के दौरान ही विश्व के आठ देश में थाईलैण्ड, बांग्लादेश, कम्बोडिया, श्रीलंका, वियतनाम, लाओस, म्यंमार एवं अन्यो देशो में उत्कृष्ट समाजिक कार्य करने के लिये सम्मानित किये जा चुके है। निरज ने नेहरू युवा केन्द्र संगठन, छपरा, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के राष्ट्रीय युवा स्वेमसेवक के रूप में 19 माह का सामाजिक योगदान पानापुर प्रखंड सारण जिला में दिया है। निरज, युवा एवं समुदाय विकास को लेकर देश विदेश में सामाजिक कार्य कर रहे हैं जिससे ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को एक संगठित कर उन्हें  उनकी इक्छा अनुसार दिशा निर्देश में ऊर्जान्वित कर रहे है।

किसान महापंचायत को ले हुई बैठक

सारण : किसान महापंचायत व किसान जागरूकता पद यात्रा को सफल बनाने के लिए विगत तीन दिनों में कई एकमा, दाउदपुर, परसा,  दरियापुर, इसुआपुर व पानापुर और बरेजा मे अमित चंद्र प्रकाश-सारण प्रमंडल अध्यक्ष सह प्रदेश मुख्य सचिव, ई. कुमार शिवम की अध्यक्षता में बैठके संपन्न हुई।

खेती-बाड़ी और शादी विवाह की व्यस्तता के बाद भी सैकड़ो की संख्या में जुटेगी भीड़। अगले दो दिन मे राष्ट्रीय महासचिव सह राष्ट्रीय प्रवक्ता के अपने गृह जिला पहुचने की प्रबल सम्भावना के भाकियूलो 24, 25,26 को शेष कई प्रखंड व पंचायतो में और कई बैठके होगी बिहार के क्षेत्र से भी बैठक की मिल रही है सूचना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here