ट्यूशन पढ़ने निकली लड़की को अगवा कर किया दुष्कर्म

0
rape in buxar
illustrative image

नवादा : जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म के बाद उसे बेचने के प्रयास किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

बताया जाता है लङकी अपने घर से ट्यूशन पढने निकली थी कि एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद छात्रा को बेहोश कर उसे राजगीर से जयपुर की तरफ ले जा रहा था।

swatva

इसी बीच यूपी के इलाहाबाद के आगे छात्रा ट्रेन से लड़की कूद गई और वहां मौजूद लोगों को आपबीती सुनायी। जिसके बाद लोगों ने उसे सिराठू थाना पहुंचाया। पुलिस ने छात्रा के स्वजनों से संपर्क साधा तब लड़की के परिवार के लोग वहां पहुंचे और शुक्रवार को छात्रा को लेकर गांव वापस लौटे।

इस घटना की जानकारी मिलते ही हिसुआ थानाध्यक्ष राजकुमार ने छात्रा का बयान लेने के बाद मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा। पीड़िता की एक महिला रिश्तेदार ने बताया कि छात्रा ट्यूशन पढ़ने जा रही थी। इसी क्रम में घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here