21 फ़रवरी : सारण की मुख्य ख़बरें

0
chhapra news

महाशिवरात्रि पर निकाली गई मनमोहक झाकियां

सारण : शहर व ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों में आज शुक्रवार को बड़े ही धूमधाम से शिव विवाहोत्सव मनाया गया। वहीं शहर के मनोकामना नाथ मंदिर से निकली शिव विवाह शोभायात्रा में हाथी, घोड़ा, बैंड-बाजा के साथ सैकड़ों झांकियां निकाली गई।

आज सुबह से ही मंदिर से झाकियां निकलनी शुरू हुई, जो हॉस्पिटल चौक से होते हुए रामराज चौक दहियावां पंकज सिनेमा थाना चौक, साहिबगंज मौना चौक, नगरपालिका चौक, बस स्टैंड भगवान बाजार गुदरी होते हुए पुनः मंदिर में पहुंचा।

swatva

 कई संगठनों द्वारा अलग-अलग चौराहों पर शुद्ध जल, बिस्किट फल जैसे कई तरह के खाद्य पदार्थ का प्रबंध किया गया था। जिसमें बहुत सारे संगठनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। तथा कुछ दुकानदारों द्वारा भी जगह-जगह स्टाल लगाकर बारातियों का स्वागत किया गया।

 कई जगहों पर बारातियों का स्वागत फुल मालो के साथ किया गया। वही इस बारात में भगवान शिव के बाल्यावस्था से लेकर कई अवस्थाओं का झांकी देखने को मिली। वही शुभ विवाह में कई देवी देवताओं का भी झांकियां देखने को मिली।

 बरात में भूत पिचास के साथ नंदी तथा भगवान शिव के प्यारे डमरु द्वादश ज्योतिर्लिंग विष्णु शनि देव नारायण जैसे देवताओं का झांकीया भी देखने को मिला वही इस बारात को लेकर कई डीजे पर थिरकते युवा युवतियों को भी देखा गया। शहर के मनोकामना नाथ मंदिर समिति के सदस्य अरुण सिंह के साथ दर्जनों समिति के सदस्य तथा लाखों की संख्या में भक्तगण सम्मिलित हुए।

अनामिका बहन ने बताई शिवरात्रि के आध्यात्मिक रहस्य

सारण : माउंट आबू राजस्थान के आध्यात्मिक संस्था प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थनीय सेवाकेंद्र गुदरी राय चौक  पर आज महाशिवरात्रि का पर्व परमपिता परमात्मा शिव के 84 वे जन्मदिन के रूप में आध्यात्मिक तौर पर मनाया गया।

जिसमे स्थानीय सेवाकेंद्र की संचालिका बीके अनामिका बहन ने शिवरात्रि के आध्यात्मिक रहस्य को बताते हुए कहा कि ये पर्व मानव मन के अज्ञान्ता रूपी अन्धकार को परमात्मा के सद्ज्ञान की रोशनी  से समाप्त कर अपने जीवन को सदा के लिए सुख, शांति और पवित्रता से भरपूर करने का है। क्योंकि आज हरेक मानव के मन में पांच विकार काम, क्रोध, लोभ, मोह और अंहकार व्याप्त है, जिसके कारण आज के मानव के जीवन से सच्ची सुख शांति प्राय: लोप सी हो गई है, हर जगह पापाचार, भ्रष्टाचार बढ़ गया है।

ऐसी दुख, अशांति, भय, निराशाजनक भरे परिस्थिति में परमपिता परमात्मा शिव गीता में कहे हुए महावाक्य के अनुसार यदा यदा ही धर्मस्य ग्लानि….. अर्थात जब जब भारत भूमि पर धर्म की अति ग्लानि, पापाचार, भ्रष्टाचार बढ़ जाता है तब मै अपनी योग माया से प्रकृति को अधीन कर एक वृद्ध अनुभवी तन में अवतरित होता हूं, सारे अनेक प्रकार के अधर्मो, पापाचार, भ्रष्टाचार को समाप्त कर एक सत्य धर्म की स्थापना करता हूं।

अपने इसी वायदे को पूरा करने हेतु परमपिता परमात्मा शिव जब इस धरती पर अवतरित होते है और जब अपने ज्ञान के प्रकाश को फैलाते है, तो उनके इस ज्ञान के प्रकाश से अज्ञान अन्धकार दूर हो मनुष्य के मन में सुख,शांति और पवित्रता भर जाती है। और परमात्मा शिव के इसी अवतरण के अवसर पर आज शिवरात्रि का पर्व बारे ही धूमधाम से मनाया जाता है।

इस शुभ अवसर पर शिख धर्म के अध्यक्ष श्री राजू सिंह जी मुख्य अतिथि के रूप में पधारे हुए थे। और साथ में बी०के० गणेश भाई, बीके ओम प्रकाश भाई, बी०के०अर्जुन भाई, बी०के० ज्योति बहन और संस्था के अन्य भाई बहन भी बड़ी संख्या में इस महाशिवरात्रि के पावन पर्व को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ अपने और परमात्मा शिव के जन्मदिन के रूप मनाया।

इनरव्हील क्लब ने शिव बरातियों का किया स्वागत

सारण : छपरा महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर महादेव शिव के बरातियों के स्वागत में अंतरराष्ट्रीय महिला समाजसेवी संस्था इनरव्हील क्लब सारण की महिला सदस्यो ने पंकज सिनेमा रोड मे बिस्कुट खिलाए और पानी पिलाए।

बरात में आये हुऐ श्राधालू भी महिलाओ को इसप्रकार सेवा करते देख आश्चर्य थे एवं उनलोगों ने इन महिलाओ को हौसला भी बढ़ाए। क्लब की अध्यक्ष अनु जायसवाल के निरितित्व मे क्लब की सचिव अनीता राज, आगामी अध्यक्ष रूपा गूप्ता, के साथ तनु जायसवाल, रीना गुप्ता, ममता अग्रवाल, अंकिता जायसवाल, आदीती जायसवाल ने भरपूर सहयोग दे कर इस कार्यक्रम को सफल बनाया।

नवनिर्मित सड़क का विधायक ने किया उद्घाटन

सारण : छपरा वार्ड संख्या-26  दर्शन नगर सलेमपुर में नगरपालिका पोखरा मुख्य सड़क से बलिराम सिंह के घर तक विधायक कोष से नव निर्मित सड़क एवं ढक्कन सहित नाला का विधायक डॉ सीएन गुप्ता ने उद्धघाटन किया।

इस अवसर पर विधायक डॉ सीएन गुप्ता ने कहा कि वह क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सभी जर्जर सड़कों के निर्माण कराने का वह चरणबद्ध तरीके से प्रयास कर रहे है। खासकर जो वर्षों से उपेक्षित है। विकास को समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक पहुँचाने का वह निरंतर प्रयास कर रहे है।

उन्होंने बताया कि यहाँ सड़क ख़राब होने से लोगों को काफी कठिनाई होती थी आने-जाने वाले राहगीरों को जलजमाव से काफी दिक्कत होती थी, लेकिन सड़क के निर्माण से ये समस्या अब दूर हो गई.केंद्र और राज्य सरकार की जो भी योजनाए है वो निश्चित तौर पर समाज  के प्रत्येक लोगों तक पहुँचाने का मेरा प्रयास जारी है।

इस सड़क के निर्माण से स्थानीय लोगों में काफी हर्ष का माहौल है.स्थानीय लोगों ने बताया की इस गली का निर्माण होगा ये हम सब ने सोचा भी नहीं था लेकिन माननीय विधायक जी की दूरगामी सोच का ये नतीजा है की आज हम सभी अच्छी सड़क पर चल रहे है। इस दौरान वार्ड पार्षद संजय कुमार, वशिष्ठ सिंह, जीतू सिंह समेत दर्जनों स्थानीय लोग उपस्थित थे।

रोटरी क्लब ने शिव बारातियों का किया भव्य स्वागत

सारण : रोटरी सारण के तत्वावधान में महाशिवरात्रि के अवसर पर कचहरी रोड पर शिव बारातियों का स्वागत शर्बत, पानी, मुरब्बा, बिस्कुट तथा तिलक लगा कर किया गया। रोटरी सारण के संस्थापक अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर इको फ्रेंडली का विशेष ध्यान क्लब द्वारा रखा गया हैं, कहीं भी प्लास्टिक का उपयोग नहीं किया गया हैं तथा शर्बत और पानी के लिए कागज तथा स्टील के गिलास का उपयोग किया जा रहा है। रोटरी सारण परिवार ने शंकर भगवान का स्वागत विशेष आरती से किया गया।

इस अवसर पर रोटरी सारण के संस्थापक अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल, संस्थापक सचिव राजेश फैशन, अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार गुप्ता, सचिव अजय गुप्ता, आगामी अध्यक्ष चन्द्र कान्त द्विवेदी, संयोजक राजेश जायसवाल, पुर्व अध्यक्ष पंकज कुमार, राकेश कुमार, डाॅक्टर मदन प्रसाद, सुनील कुमार सिंह, राजेश गोल्ड, सदस्य राजकुमार गुप्ता, महेश कुमार गुप्ता, मनोज कुमार गुप्ता, बासुकी गुप्ता, गोविन्द अग्रवाल, अशोक कुमार, विजय चौधरी, अजय प्रसाद आदि ने सराहनीय सहयोग किया।

छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

सारण : सड़क सुरक्षा पर परिवहन विभाग लगातार कुछ न कुछ अभियान चलाता रहा है। इस अभियान के तहत विभागीय पदाधिकारियों के द्वारा यातायात नियमों के पालन के अलावे दुर्घटना के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के विषय में जागरूकता फैलाई जा रही है।

इस अभियान के तहत एमवीआई विनोद कुमार के द्वारा डोरीगंज की चिरांद स्थित तपसी सिंह उच्चतर विद्यालय एवं दिघवारा प्रखंड स्थित मोनोपुर उच्च विद्यालय में छात्र-छात्राओं के बीच जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

इस अभियान में दुर्घटना के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के विषय मे सभी को जागरूक किया गया। इस अवसर पर एमवीआई श्री कुमार के द्वारा विद्यालय में नाटक का आयोजन कर सड़क दुर्घटना के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के विषय में विस्तार पूर्वक बताया गया तथा यातायात नियमों के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई।

एमवीआई श्री कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को राहत पहुंचाते हुए अस्पताल तक पहुंचाए जाने के विषय में डेमो के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिससे कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। वहीं अभियान के तहत दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को सावधानीपूर्वक शीघ्र नजदीकी अस्पताल पहुंचाए जाने के विषय में लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

चौथे दिन भी शिक्षकों की हड़ताल जारी

सारण : बिहार शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर पुराने नियमित शिक्षकों के समान समान काम के लिए समान वेतन, सेवा शर्त, राज्य कर्मी का दर्जा आदि मांगों के समर्थन में नियोजित शिक्षकों की बेमियादी हड़ताल चौथे दिन गुरुवार को भी एकमा प्रखंड क्षेत्र में जारी रही। इसके चलते लगभग सभी सरकारी प्रारंभिक स्कूलों में ताले लटके रहे। जिससे स्कूलों में पठन-पाठन लगभग ठप रहा।

इस हड़ताल में समन्वय समिति के प्रखंड अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह, सचिव सुमन प्रसाद कुशवाहा, संयोजक जयप्रकाश तिवारी, नगर अध्यक्ष उपेंद्र यादव, निर्भय सिंह, पप्पू यादव, रितेश प्रसाद, धर्मेंद्र सिंह, दिग्विजय गुप्ता, छविनाथ मांझी, ओमप्रकाश यादव, अरविंद कुमार, आनंद कुमार, रविरंजन, समरेश, उमेश सिंह, नसीम अंसारी, उमेश साह, कुमार, संजय यादव, अमरेंद्र सिंह, भीम रजक, धीरेंद्र कुमार, ब्रजेश उपाध्याय, शशि प्रकाश तिवारी, सुरेश सिंह, गिरधारी रस्तोगी, पंकज कुमार रस्तोगी, योगेश सिंह, जितेंद्र राय, संतोषी शाही, मंजुला कुमारी, ऊषा कुमारी, शमीम अंसारी, रश्मि प्रभा, संगीता कुमारी, सुमन कुमारी, साहेब हुसैन आदि ने क्षेत्र के स्कूलों का मुआयना करके पुराने वेतनमान वाले शिक्षकों से भी हड़ताल को सफल बनाने में सहयोग की अपील किया।

दारोगा-सिपाही हत्या आरोपी जिप अध्यक्ष को मिली ज़मानत

सारण : मढौरा में एसआईटी के दारोगा व सिपाही की हत्या के मामले में नामजद आरोपी छपरा जिला पार्षद अध्यक्ष बुधवार को जेल से बाहर आ गयीं। दोपहर में छपरा कोर्ट से रिलीज ऑर्डर जेल  प्रशासन को मिला। इसके बाद वे जेल से बाहर आई। प्रभारी सीजेएम सुधीर सिन्हा के कोर्ट में अध्यक्ष के अधिवक्ता नीरज श्रीवास्तव व दीपक सिन्हा ने बेल बॉण्ड दाखिल किया।

इसके बाद कोर्ट ने रिलीज़ ऑर्डर दिया। मालूम हो कि पटना हाई कोर्ट के जस्टिस राजेंद्र कुमार मिश्र ने अभियोजन और बचाव पक्ष की दलीलों को सुनने के बाद अध्यक्ष को जमानत देने का आदेश दिया था। अभियोजन पक्ष से डॉ मृत्युंजय कुमार गौतम व बचाव पक्ष से विपिन कुमार सिंह ने कोर्ट में पक्ष रखा था। जस्टिस ने दोनों पक्षों की बातों को गहनता से सुनने के बाद अध्यक्ष का जमानत आवेदन स्वीकार किया था। मढौरा से लेकर छपरा तक के लोगों ने इसे न्याय की जीत कहा था।

अध्यक्ष के समर्थकों का मानना है कि आखिरकर अदालत ने दूध-का-दूध और पानी-का-पानी कर ही दिया। समर्थकों ने यह भी कहा कि हत्याकांड से उनका दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं था पर साजिश के तहत उन्हें फंसाया गया था। मालूम हो कि 20 अगस्त को शाम में एसआईटी के दारोगा मिथिलेश कुमार व सिपाही फारुख की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद घटना के चश्मदीद गवाह दारोगा विकास कुमार  सिंह ने स्थानीय थाने में अध्यक्ष समेत सात लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

सांसद के निर्देश पर शिष्ट मंडल ने कार्यों का किया निरिक्षण

सारण : स्थानिय सांसद राजीव प्रताप रूडी के निर्देश पर रिविलंज के जय प्रकाश नगर सिताबदियारा एवं प्रभुनाठ नगर दखिंवरी चकी पंचायत में केंद्र द्वारा रिंग बांध एवं केंद्र द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं को निरीक्षण करने के लिए सांसद के निर्देश पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने निरिक्षण किया।  सभी योजना को सही रूप से एवं समय पूर्ण पर करने को कहा गया। नमामि गंगा के तहत चल रहे कार्यो का भी निरीक्षण किया गया।

शिष्टमंडल में भाजपा नेता शेखर सिंह,जिला प्रवक्ता धर्मेन्द्र सिंह चौहान,  रिविगंज प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष सह प्रभुनथ नगर मुखिया प्रतिनिधि अजीत सिंह, रिवीगंज सदर अध्यक्ष रविभूषण मिश्रा पूर्व मंडल अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह, गामा सिंह, रवि सिंह गया, भाजपा नेता भोला सिंह, रीविलगंक नगर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष भाई बीरेंद्र सिंह, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि दिन बन्धु साहनी, उप मुखिया रामजी सिंह, जदयू के पंचायत अध्यक्ष दुर्गेश सिंह सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता थे।

कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए लगातार दौरा करते रहे अधिकारी

सारण : मैट्रिक की परीक्षा के चौथे दिन की परीक्षा में दोनों पालियों में अंग्रेजी के पेपर की परीक्षा हुई। जिसमें कदाचार रोकने के लिए जिले के वरीय पदाधिकारी परीक्षा केंद्रों का दौरा करते रहे सदर अनुमंडल में प्रथम पाली में कुल परीक्षार्थियों की संख्या 28776 थी जिसमें2 8 289 उपस्थित हुए तथा 587 अनुपस्थित रहे।

सोनपुर अनुमंडल में 3460 में 3382 उपस्थित रहे तथा 78 अनुपस्थित रहे वही मढ़ौरा अनुमंडल में 5438 परीक्षार्थियों में से 5359 उपस्थित हुए तथा 79 अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में सदर अनुमंडल में 28551में 28042 उपस्थित रहे 509 अनुपस्थित रहे। सोनपुर अनुमंडल में 3128 में 3082 उपस्थित रहे 46 अनुपस्थित रहे तथा मढौरा अनुमंडल में 5689 में 5557 उपस्थित रहे तथा 132 अनुपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here