MY समीकरण का ध्यान रखते हुए राजद ने जारी की जिलाध्यक्षों की सूची, एक भी महिला नहीं

0

राष्ट्रीय जनता दल 5 फरवरी को अपने सभी जिलाध्यक्षों की घोषणा करने वाली थी। रघुवंश प्रसाद सिंह ने जिलाध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होने पर नाराजगी जताई थी तथा लालू यादव को पत्र भी लिखा था। जिसके बाद उनकी बैठक जगदानंद सिंह के साथ हुई। इसके बाद वे रांची में लालू यादव से भी मिलकर आए। इसी मुलाकात में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने सूची पर मुहर लगा दी है। इसके बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह और प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की बैठक हुई थी। बैठक के बाद जगदानंद सिंह और रघुवंश प्रसाद, दोनों ने मीडिया से अलग—अलग कहा था कि जल्द ही पार्टी का विस्तार होगा और बूथ स्तर पर समिति का गठन कर दिया जाएगा।

5 फरवरी के बजाए राजद ने अपने जिलाध्यक्षों की सूची आज यानी 7 फरवरी को जारी किया है। सूची में मुस्लिम यादव समीकरण का भरपूर ध्यान रखा गया है। सूची में पटना के जिला अध्यक्ष के नाम का एलान नहीं किया गया है। सूची के अनुसार 12 मुस्लिमों को अध्यक्ष बनाया गया है। वहीँ यादवों संख्या अच्छी है। जारी सूची के अनुसार एक भी महिला को जिम्मेदारी नहीं दी गई है।

swatva

सूची में देखें किसे कहाँ की जिम्मेदारी दी गई है :-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here