7 फ़रवरी : सिवान की मुख्य ख़बरें

0
30 सितंबर : सिवान की मुख्य ख़बरें

सिवान में कपड़ा व्यवसायी की चाकू से गोद की हत्या

सीवान : जीरादेई के ठेपहा बाजार में शुक्रवार की संध्या कपड़ा व्यावसायी को बेख़ौफ़ अपराधियों ने चाकू से गोद हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।

कपड़ा व्यावसायी को अपराधियों ने चाकुओं से लहुलुहान कर दिया। जिससे व्यवसायी अवधेश कुमार गुप्ता की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

swatva

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अपराधी चार की संख्या में आए थें। अपराधियों ने दुकान में घुस कर  घटना को अंजाम दिया। घटना की  सूचना मिलते ही जीरादेई पुलिस घटना स्थल पर पहुँच मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को सिवान सदर अस्पताल भेज दिया है।

आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई

सीवान : जिले के प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं और शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य बढ़ावा देने के लिए गोदभराई रस्म का आयोजन किया गया। परंपरा के अनुसार गर्भवती महिलाओं की गोद में फल, नारियल व लड्डू आदि भर कर रस्म अदा की गई।

गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार दिए गए। गर्भवती महिलाओं, किशोरियों व छोटे बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान गर्भवती माताओं को गर्भावस्था के समय उचित खानपान एवं प्रसव के बाद पोषक आहार के बारे में बताया गया। महिलाओं को हरी पत्तेदार सब्जियों, रेशेदार भोजन में शामिल करने की सलाह दी गयी. विशेष रूप से एनीमिया की चर्चा करते हुए महिलाओं को आयरन की गोली खाने को प्रेरित किया गया। इस दौरान महिला के साथ साथ पुरूष को भी गर्ववती महिला का ख्याल रखने के लिए प्रेरित किया गया।

गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक आहार जरूरी :

महिलाओं को गर्भावस्था में लेने वाले पोषण तत्वों के बारे में विस्तृत जानकारियां दी गई। पौस्टिक आहार लेने से ना सिर्फ महिलाएं स्वस्थ रहती हैं बल्कि बच्चे का भी सर्वांगीण विकास होता है। पौष्टिक आहार के अभाव में महिलाएं विभिन्न प्रकार की बीमारियों से ग्रसित हो जाती हैं जिसके चलते उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

6 माह तक सिर्फ माँ का दूध पिलायें :

आईसीडीएस के डीपीओ नीतू सिंह ने बताया गर्भवती महिला उनके साथ आए रिश्तेदारों को सुरक्षित प्रसव के लिए बरती जाने वाली सावधानियां और सुरक्षित प्रसव अस्पताल में कराने के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। इसके साथ ही उन्हें बताया गया कि जन्म से तुरंत बाद पहला दूध शिशु को उसकी मां का पिलाए घुटी नहीं दें। बच्चे को 6 माह तक मां का दूध ही पिलाएं। 6 माह के बाद ही बच्चों को अनुपूरक आहार देना है। 6 माह के बाद भी बाहरी पूरक आहार देने के बाद भी मां का दूध बंद नहीं करना है और कम से कम दो साल तक मां का दूध आवश्यक रूप से मिलना चाहिए। अगर 2 साल के बाद भी बच्चा दूध पीता है और मां को दूध हो रहा है तो बच्चों को मां का दूध नहीं बंद करना चाहिए।

यह कार्यक्रम देता है बेटी बचाओ का संदेश :

सरकार की इस योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्र पर गर्भवती महिला की गोदभराई के लिए सभी रीति-रिवाज तहत किया गया। ताकि महिला को घर जैसा माहौल मिलें। गोद भराई कार्यक्रम से बेटी बचाओ का संदेश भी दिया गया। आसपास के गली मोहल्ले की बुजुर्ग महिलाओं ने स्वागत मंगलगीत गाया।

 गोद भराई में महिलाओं को मिला  सम्मान :

आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और 6 माह के शिशु के अन्नप्रशान की रस्में अदा की गयी। गर्भवती महिलाओं को आंगनबाड़ी केंद्र पर बुलाकर उसको डलिया भेंट सामग्री भेंट किया गया। परंपरा के मुताबिक मौसमी फल, नारियल, अंकुरित अनाज, गुड़, भूना चना भरा गया।

संत रविदास जयंती समारोह के लिए सारी तैयारी पूरी

सीवान : जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड स्थित पंडित के रामपुर में आगामी 10 व 11 फरवरी को धर्म जागरण समन्वय के द्वार आयोजित किए जा रहें संत रविदास जयंती समारोह सह संत समागम की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है।

महाराजगंज विकास मंच के संयोजक मनोरंजन सिंह की नेतृत्व में धर्म जागरण समन्वय के कार्यकर्त्ताओं व कई सामाजिक संगठन के प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम स्थल पंडित के रामपुर मध्य विद्यालय का निरिक्षण किया।

ज्ञात हो कि संत रविदास जी की जयंती के अवसर पर 10 और 11 फरवरी को दो दिवसीय धर्म जागरण-संत समागम का यज्ञ प्रस्तावित है।

कार्यक्रम के संयोजक मनोरंजन कुमार सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में विशेष रूप से धर्म जागरण समन्वय के बिहार झारखंड के क्षेत्र प्रमुख सूबेदार जी का मुख्य उद्बोधन सुनने को मिलेगा। 10 फरवरी को संध्या 5 बजे दीप यज्ञ, मानस मधुकर संदीप पाण्डेय जी का प्रवचन और भंडारा है। यज्ञ में संत प्रमुख श्री श्री बद्री नारायण दास, संरक्षक डॉ अशोक प्रियंवद, धर्म जागरण समन्वय के विभाग प्रमुख और प्रचारक संत रविदास जी, विभाग संयोजक भारत भूषण पाण्डेय, जिला संयोजक आशीष राज, धर्माचार्य प्रमुख आचार्य संदीप गिरि, राजकुमार जी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।

पुनः 11 फरवरी को सुबह 8 बजे हवन यज्ञ, 11 बजे से हनुमान चालीसा यज्ञ, संत प्रवचन और उसके बाद मुख्य उद्बोधन धर्म जागरण समन्वय के क्षेत्र प्रमुख श्री सूबेदार जी द्वारा होगा। महाप्रसाद के रूप में भंडारा का आयोजन है। इस अवसर पर आयोजन समिति के व्यवस्था प्रमुख हरेश सिंह, सह व्यवस्था प्रमुख सिकन्दर राम, भंडारा व्यवस्था सुरेश सिंह लाला, पंडाल मंच आदि व्यवस्था वीरेन्द्र सिंह, दीप यज्ञ हवन व्यवस्था सांसद प्रतिनिधि अवधेश पाण्डेय, हनुमान चालीसा यज्ञ की व्यवस्था प्रफुल्ल राज पाण्डेय आदि लोग संभालेंगे। इस अवसर पर संतोष उपाध्याय, अजय पाण्डेय, चंदन जी , राजा कुमार, रणधीर चौधरी, विनोद पाण्डेय आदि लोग भी उपस्थित थे।

नवीन सिंह परमार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here