राजनीतिक मंशा के कारण हो रहा है CAA का दुष्प्रचार : शुभ्रास्था

0

माय होम इंडिया के तत्वावधान में आई एम ए हॉल में आज CAA और NRC के विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्वोत्तर एवं असम में भाजपा की रणनीतिकार रह चुकी शुभ्रास्था ने कहा कि इस पूरे कानून में कुछ भी गलत नहीं है। लेकिन, जिस तरह कुछ लोग दुष्प्रचार कर रहे हैं, इसके पीछे बस उनकी राजनीतिक मंशा है। बिना किसी तथ्य और प्रमाण के जिस तरह से देश के खिलाफ बयानबाजी की जा रही है वह दुर्भाग्यपूर्ण है। एनआरसी की रूप रेखा अभी तक स्पष्ट नहीं हैं। लेकिन, इसको लेकर भी निराधार विरोध किया जा रहा, जो बिल्कुल ही गलत है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह अजीत जी ने इस विषय पर विचार रखते हुए कहा कि भ्रामक सूचनाओं के आधार पर CAA का विरोध किया जा रहा है। वास्तव में CAA के विरोध के बहाने भारत में अराजक स्थिति पैदा करने का षड्यंत्र किया जा रहा है। सत्तालोलुप राजनीतिक दल इस षडयंत्र में शामिल हैं। इसका विरोध किया जाना चाहिए।

swatva

अतिथियों का स्वागत व विषय प्रवेश कराते हुए पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ के संयुक्त सचिव रहे राजा रवि ने कहा किआज देश में इन विषयों को लेकर जो भ्रम की स्थिति बनाकर युवाओं को दिग्भ्रमित किया जा रहा है। इसके लिए आवश्यक है कि ऐसे कार्यक्रमों से पूरी स्थिति स्पष्ट की जाए। रवि ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र की दुहाई देकर संविधान और लोकतंत्र को समाप्त करने वाले षडयंत्र का हिस्सा बन गए हैं। उन्होंने कहा कि संविधान में परिवर्तन करने का अधिकार संसद को है। संसद में सिटीजनशिप अमेंडमेंट एक्ट पारित हो चुका है। तथा यह संविधान का हिस्सा बन गया। इसका विरोध करना वास्तव में संविधान और लोकतंत्र का विरोध है।

कार्यक्रम में अध्यक्षीय भाषण पटना के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता विजय यादव ने दिया। मंच संचालन माय होम इंडिया के बिहार प्रमुख रोहित कर रहे थे। वहीं मुन्ना गुरु ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम के संयोजन में शशि सिंह, रवीश रॉक और मिहिर चंद्रा की विशिष्ट भूमिका रही। कार्यक्रम में मुख्य रूप पटना और पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय सहित अन्य प्रतिष्ठानों के छात्र-छात्राओं सहित योषिता, कोमल, सुष्मिता, राहुल, विजय प्रताप, निशांत कुशवाहा, भारतेन्दु मिश्रा, रोहित, रौशन इत्यादि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here