CAA विरोध के नाम पर देश तोड़ने का षडयंत्र, मुंगेर में जुटे समर्थक

0

मुंगेर : CAA पर भारत रक्षा मंच के तत्वावधान में मुंगेर के टाउन हॉल में शनिवार को एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रवादी शैक्षिक मंच के प्रोफेसर अशोक अंशुमाली ने कहा कि भ्रामक सूचनाओं के आधार पर CAA का विरोध किया जा रहा है। वास्तव में CAA के विरोध के बहाने भारत में अराजक स्थिति पैदा करने का षड्यंत्र क्या जा रहा है। सत्तालोलुप राजनीतिक दल इस षडयंत्र में शामिल हैं। इसका विरोध किया जाना चाहिए।

प्रोफेसर अंशुमाली ने कहा कि हाथ में तिरंगा लेकर CAA के विरोध में शामिल होकर ये लोग वास्तव में भारत को कमजोर करने में लगे हैं। संविधान और लोकतंत्र की दुहाई देकर संविधान और लोकतंत्र को समाप्त करने वाले षडयंत्र का हिस्सा बन गए हैं। उन्होंने कहा कि संविधान मैं परिवर्तन करने का अधिकार संसद को है। संसद में सिटीजनशिप अमेंडमेंट एक्ट पारित हो चुका है। इस प्रकार यह संविधान का हिस्सा बन गया। इसका विरोध करना वास्तव में संविधान और लोकतंत्र का विरोध है। इसके बावजूद कुछ नेता भारत में उपद्रव करने वाले ताकतों के साथ खड़े हैं।

swatva

समारोह के मुख्य वक्ता कृष्णकांत ओझा ने कहा कि पूरे भारत में CAA विरोध के नाम पर जो हो रहा है वह एक आपराधिक कृत्य है। आंदोलन के नाम पर अराजकता और हिंसा फैलाने के लिए विदेशों से करोड़ों रुपए फंडिग लेकर खर्च किये जा रहे हैं। पीएफआई जैसे संगठनों के माध्यम से करोड़ों रुपए खर्च कर उपद्रव मचाया गया है। इसका खुलासा ईडी की जांच में हुआ है। इस भयानक स्थिति से निपटने के लिए लोगों में जागरूकता लाना और अत्याचार के मारे हुए लोगों को नागरक सुविधा दिलाने के लिए इस एक्ट का समर्थन करना चाहिए। उन्होंने कहा के स्वार्थी नेताओं के साथ स्वार्थी बुद्धिजीवी भी शामिल हो गए हैं। यह देश की सुरक्षा के लिए घातक है।

भारत रक्षा मंच के जिला प्रमुख शंकर कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। वहीं सरदार परमजीत सिंह ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की। भारत विकास परिषद के संगठन मंत्री निर्मल जैन ने विषय की प्रस्तावना की। संचालन धनंजय शर्मा ने किया। कार्यक्रम का आयोजन मुंगेर के टाउन हॉल में किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here