पटना : हुआ यह कि जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष व सीपीआई नेता कन्हैया कुमार को अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पश्चिमी चम्पारण के भितिहरवा में कार्यक्रम का आयोजन करना था। सभा थी। पर, डीएम ने अनुमति नहीं दी। नतीजा, गांधीजी से जुड़े एक स्थल पर विधायक शकील अहमद के साथ वे धरना पर बैठ गये।
कन्हैया ने डीएम पर आरोप लगाया कि वे भाजपा अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल के कहने पर अनुमति नहीं दी। हाई वोल्टेज पाॅलिटिकल नाटक अभी चल ही रहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इसकी जानकारी मिली। उन्होंने सीधे जिलाधिकारी से फोन पर बात करते हुए फटकार लगायी कि आंदोलन करने का सबको अधिकार है। सुरक्षा प्रदान करना प्रशासन का काम है। वे अड़ंगा नहीं लगाएं। बाद में डीएम ने कन्हैया की सभा को हरी झंडी दी।