15 जनवरी : सारण की मुख्य ख़बरें

0
chhapra news

कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह के लिए लोगों को दिया आमंत्रण

सारण : 24 जनवरी को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती का आयोजन श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में होने वाला है जिसे सफल बनाने के लिए सोनपुर विधानसभा क्षेत्र एवं परसा विधानसभा क्षेत्र के  कल्याणपुर, सिकारपुर, सेमरा, टेढा एवं विभिन्न गांवो में लोगों के बीच जाकर जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष अतिपिछिड़ा संतोष महतो ने जन संपर्क किया।

उन्होंने ने कहा कि शोषितों, वंचितों एवं अतिपिछिड़ों के आवाज जननायक कर्पूरी ठाकुर के बाद अगर बिहार में अतिपिछड़ों दलितों वंचितों, शोशितों की आवाज और उनको मुख्यधारा में लाने का कोई कार्य किया है, तो वह बिहार के मुख्यमंत्री सह जनता दलयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार है।

swatva

दलितों को गोलबंद होकर माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आगामी 2020 के चुनाव में एवं मानव श्रृंखला में एक पंक्ति में खड़ा होकर के हाथों को मजबूत करना होगा। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि अवधेश कुमार महतो, मत्स्य विभाग के प्रदेश अध्यक्ष निरंजन महतो, सोनपुर के प्रखण्ड अध्यक्ष चन्देश्वर भारती, जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियदर्शी चौरसिया (अतिपिछिड़ा प्रकोष्ठ, बिहार), जदयू के जलश्रमिक प्रकोष्ठ के प्रवक्ता राजकुमार बिन्द, रामू चौधरी, प्रखण्ड अध्यक्ष अतिपिछिड़ा दिलीप महतो सहित अन्य साथीगण भी मौजूद रहें।

गृह मंत्री के वैशाली रैली को ले बीजेपी ने की बैठक

सारण : छपरा भारतीय जनता पार्टी की एक विशेष बैठक परिसदन जिला अध्यक्ष रामदयाल शर्मा के अध्यक्षता में हुई। जिसमे विशेष रूप से आगामी 16 जनवरी को देश के यशस्वी गृह मंत्री अमित शाह की वैशाली रैली की तैयारी का समीक्षा किया गया।

जिला अध्यक्ष ने कहा कि जिले के सभी 10 विधान सभा के प्रतेक गांव से हजारों कि संख्या में रैली में जाएंगे। जिला के सह प्रभारी अनूप श्रीवास्तव ने कहा कि सारण जिला का रैली की तैयारी जोरों पर है जिले के सभी स्तर के कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से लगे हुए है। हम लगभग जिले के सभी प्रखंड में जाकर स्वयं रैली का तैयारी बैठक में गए हुए है गृह मंत्री के कार्यकर्म में जाने के जनता जागरूक है।

किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह सेंगर ने कहा कि जिस तरह से जिले में नागरिकता संशोधन कानून पर जितना कार्यकर्म हुआ है लोगो का को उत्साह मिला है उस तरह लग रहा है कि गृह मंत्री अमित शाह जी के रैली में जाने के लिए जनता उत्सुक है।बैठक में अमनौर विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा,पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश प्रसाद,अशोक कु सिंह,रामाकांत सोलंकी ,जिला प्रवक्ता धर्मेन्द्र सिंह चौहान,शांतनु कु ,विवेक सिंह,मनोज कुमार सिंह,नगर अध्यक्ष सुशील सिंह,सत्यानंद सिंह,कुमार भार्गव ,रिविलांज मंडल अध्यक्ष राबिभूषण मिश्रा,मंडल अध्यक्ष विश्वाश गौतम,रिंकू सिंह,चरण दास,मीडिया प्रभारी मदन सिंह सहित दर्जनों प्रमुख कार्यकर्ता शामिल हुए।

एकमा लूटकांड का पुलिस ने किया खुलसा

सारण : छपरा पुलिस की तत्परता से एकमा व्यवसायी लूट कांड संख्या 16/2020 में संलिप्त अपराधियों को गिरफ्तार कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। घटना के 24 घंटे के अंदर ही अपराधियों की गिरफ्तारी से इस कांड का खुलासा हो गया है।

इसमें संलिप्त अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है। सारण के एसपी हरकिशोर राय ने मंगलवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित प्रेस वार्ता में इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार की संध्या लगभग 5 बजे एकमा थानान्तर्गत चक्की से आगे सड़क पर लूट की नीयत से खड़े तीन अपराधियों को अवैध हथियार एवं मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अपराधियों से सघन पूछताछ में एकमा थाना कांड संख्या 16/2020 में संलिप्तता की बात स्वीकार किया है। गिरफ्तार तीनों अपराधियों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। एसपी ने प्रेस वार्ता में यह भी बताया कि एकमा व्यवसायी लूट कांड में संलिप्त अपराधियों को 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार करने में सारण पुलिस को कामयाबी मिली हैं तथा इस घटना का खुलासा भी हो गया है। श्री राय ने प्रेस वार्ता मे यह भी बताया कि अपराधियों के पास से व्यवसायी लूट कांड मे कुल 62400 रूपये नगद, बैग, ड्राईविंग लाइसेंस तथा मोबाइल बरामद हुआ है।

वहीं अपराधियों से हीरो ग्लैमबर बाइक, एक देशी कटटा, दो जिंदा कारतूस एक मोबाइल तथा एक चाकू भी बरामद किया गया है। एसपी के अनुसार गिरफ्तार अनुभव कुमार सिंह, मदनसांठ गांव के दाउदपुर का निवासी है। जबकि रोहित कुमार महतो नोनिया टोली एकमा तथा शैलेश मांझ एकमा का निवासी बताया है। गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ एवं छानबीन से ज्ञात हआ है कि इनका अपराधिक रिकार्ड नहीं रहा है।

पुलिस कप्तान ने यह भी बताया कि एकमा व्यवसायी कांड का पूर्णतः खुलासा हो गया है। इस कांड में संलिप्त अन्य अपराधियों की गिरफ्तार के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी तेज कर दी गयी है। अपराधियों को गिरफ्तार करने में एकमा थानाध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक सुजीत कुमार चौधरी, पुलिस अवर निरीक्षक एकमा के शिशुपाल सिंह तथा एकमा थाना के सहायक अवर निरीक्षक विजय साह शामिल थे।

पूर्व जिलाध्यक्ष के निधन पर कांग्रेस ने शोक व्यक्त किया

सारण : सारण जिला कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ नेता व पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रभुनाथ प्रसाद के निधन से जिला कांग्रेस को अपूर्णीय क्षति हुई है। भगवान उनके आत्मा को शांति प्रदान करे और उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दे उक्त बातें जिला पुर्व अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह व प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रतिनिधि नदीम अख्तर अंसारी ने संयुक्त रूप से अपने शोक प्रकट करते हुए कहा।

उन्हें कहा कि प्रभुनाथ बाबु एक समर्पित कांग्रेसी थे उन्होंने अपना पुरा जिवन पार्टी को समर्पित कर दिया था। उन के निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में शम्भु नाथ द्विवेदी एजाज खान मनोजकुमार पांडे रविशंकर सिंह मुन्ना राठौर कनिष्क नरेंद्र प्राप्त मिश्र पुनेशवर राय इर्शाद अहमद कौशल अली खान प्रमुख हैं।

आलोक रंजन बने भारत स्काउट और गाइड के ट्रेंनिंग एंड प्लानिंग रिव्यू कमिटी के मेंबर

सारण : छपरा साँढ़ा खेमाजी टोला के त्रिपुरारी शरण सिन्हा और श्रीमती गीता सिन्हा के बड़े पुत्र, भारत स्काउट और गाइड सारण के जिला संगठन आयुक्त आलोक रंजन की नियुक्ति राष्ट्रीय मुख्यालय भारत स्काउट और गाइड के द्वारा ट्रेंनिंग एंड प्लानिंग रिव्यू कमिटी के मेंबर के रूप में हुई है।

इस खबर के आते ही जिले के स्काउट गाइड के अधिकारियों और स्काउट एवं गाइड में खुशी की लहर दौड़ गई। जिले के लिए यह गौरव की बात है। ज्ञात हो इसके पूर्व जिले के पूर्व जिला सचिव राजेन्द्र प्रसाद सिंह APRO कमिटी के मेंबर रह चुके है। जिले के लिए लंबे अंतराल के बाद राष्ट्रीय मुख्यालय में कोई सदस्य होना अपने आप मे महत्वपूर्ण बात है तथा जिले के लिए यह दूसरा मौका है।

इस अवसर पर जिला के वरीय पदादिकारी मुख्य जिला आयुक्त श्री हरेंद्र प्रसाद सिंह,जिला आयुक्त गाइड श्रीमती ज्ञानती सिंह, जिला आयुक्त स्काउट डॉ0 दीनानाथ मिश्रा, सचिव त्रिवेणी कुंवर, संयुक्त सचिव सुश्री मंजू वर्मा,पूर्व राष्ट्रपति स्काउट सह अखिल विद्यार्थी परिषद के विश्विद्यालय संयोजक रवि पाण्डेय , पूर्व राष्ट्रपति स्काउट प्रतीक कुमार,तरुण कुमार,विशाल कुमार,अमन राज आदि ने बधाई दी।

एसपी ने जरुरतमंदों के बीच भोजन व कंबल का किया वितरण

सारण : छपरा ऑल इंडिया रोटी बैंक परिवार के साथ सारण पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय ने कल रात्रि में छपरा शहर में भ्रमन कर जरूरतमन्दों के बीच भोजन और कंबल वितरण किया गया। ऑल इंडिया रोटी बैंक के कार्यालय मोहन नगर में उनको बुके और उनका स्केच देकर उन्हें सम्मानित किया गया।

उनके द्वारा रोटी बैंक के द्वारा पैक किये गए भोजन को देखा गया और सभी सदस्यों को प्रोत्साहित किया गया। उसके बाद रोटी बैंक के साथ साढ़ा ढाला ,छपरा कचहरी रेलवे स्टेशन, नगरपालिका चौक, थाना चौक, डाकबंगला रोड, अस्पताल चौक और सदर अस्पताल स्थित आश्रय स्थल में भोजन और कंबल वितरण किया गया।

इस पुनीत कार्य मे आदरणीय टुनेश्वर उपाध्याय के साथ ऑल इंडिया रोटी बैंक के रविशंकर उपाध्याय, अभय कुमार पांडेय, राकेश रंजन, सत्येंद्र कुमार, संजीव कुमार, अशोक कुमार, रामजन्म माँझी, पिंटू कुमार, रंजीत कुमार, बिपीन बिहारी, किशु कुमार, अश्विनी कुमार, राहुल कुमार किशन कुमार, मणिदीप के साथ सभी सेवादार उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here