11 जनवरी : मधुबनी की मुख्य ख़बरें

0
swatva samachar

एनआरसी के खिलाफ विधायक ने दिया धरना

मधुबनी : जिले के जयनगर शहर में आज शनिवार को नागरिकता संसोधन कानून के खिलाफ खजौली विधानसभा के राजद विधायक सीताराम यादव ने अंचल कार्यालय परिसर में दिया धरना।

बिहार के महामहिम राज्यपाल से जयनगर प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से कहा कि इस कानून को वापस ले सरकार।

swatva

उन्होंने एनआरसी, सीएए और एनपीआर को वापस लिया जाए, बिहार में बढ़ रहे अपराध, गोलीकांड, बलात्कार, अपहरण, लूट और विभिन्न अपराधिक गतिविधियों के कारण बिहार सरकार को बर्खास्त किया जाए, पिछले साल आये इस प्रखण्ड में प्रलयंकारी बाढ़ में मिलने वाले सरकार के तरफ से 6,000 हजार का अविलंब भुगतान किया जाए, बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुए इस प्रखण्ड के बांध जैसे अकोन्हा ओर बेतोन्हा बांध की अविलंब निर्माण करा कर चालू किया जाए, सकरी, रैयाम ओर लोहट के बंद पड़े चीनी मिलों को चालू किया जाए, बढ़ते हुए महंगाई और भ्रस्टाचार पर रोक ओर नकेल कसी जाए, स्वास्थ ओर शिक्षा व्यवस्था के गिरते हुए स्तर में जल्द सुधार लाया जाए, कन्या-विवाह मद के राशि का अविलंब भुगतान किया जाए।

इन सभी मांगों को बिहार के महामहिम राज्यपाल को जयनगर प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन के द्वारा सौंपा गया है  और जल्द करवाई की मांग की।

इस अवसर पर धरना में अमित यादव, सुजीत यादव, विनोद यादव, प्रदीप यादव, सत्येंद्र यादव, रामप्रसाद यादव, वीरेन्द्र यादव, रामबाबु यादव, मो० इदरीश मंसूरी एवं अन्य दर्जनों नेता एवं सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। इस धरने में जयनगर प्रखंड के सैकड़ों की संख्या में लोग भी आये थे, जिसमे अधिकांश महिलाएं थी।

शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ अष्टयाम, लगी भक्तों की भीड़

मधुबनी : जिले के जयनगर शहर के गुदरी गली के व्यापारियों के द्वारा इस साल भी अष्टयाम का आयोजन करवाया गया है।

आज शनिवार को सुबह कलश शोभायात्रा भी निकाला गया। इस कलश शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय महिलाएं एवं पुरुष शामिल हुए।

इसके बाद जयनगर इस्तिथ कमल नदी से पवित्र जल कलशों में भर करअष्टयाम के स्थल पर लाया गया। इसके बाद पूरे विधि-विधान से वैदिक-मंत्रोच्चार कर अष्टयाम प्रारंभ हुआ।

इस अष्टयाम को मुख्य रूप से गुदरी गली के व्यापारियों के सहयोग से किया जाता रहा है, परंतु पूरे शहर की भागीदारी इसमे रहती है। जानकारी देते हुए आयोजनकर्ताओं में से एक सुधीर खरगा ने बताया कि पिछले साल से इस अष्टयाम का आयोजन हमलोग करवा रहे हैं, और आगे भी इसका आयोजन यूँही ओर भव्य तरीके से किया जाता रहेगा।

उन्होंने बताया कि अष्टयाम के मुख्य आयोजक श्री श्री 108 अष्टयाम सेवा समिति है, जो इसी गुदरी गली के व्यापारियों के द्वारा गठित की गई है। इसके उपरांत एक महाप्रसाद का भी आयोजन होता है, जिसमे शहर भर के लोग शरीक होते हैं।

अवैध शराब के कारोबार में सात गिरफ्तार

मधुबनी :  देवधा पुलिस ने शराब के अवैध कारोबार के आरोप में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि पंकज दास, दीपू दास, अमित दास, जीवछ दास,  देवदत्त दास, सियाराम दास, राम दास हैं। गिरफ्तार हुए सातों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। उपरोक्त जानकारी देवधा थानाध्यक्ष राजकिशोर कुमार ने दी।

CAA व NRC के समर्थन में भाजपा ने चलाया जन-सम्पर्क अभियान

मधुबनी : राष्ट्रवयापी अभियान के अंतर्गत भाजपा हर जगह डोर-टू-डोर जाकर लोगों को इस कानून के बारे में समझा रही है।

उनके द्वारा लोगों में ये चेतना जगा कर समझाया जा रहा है  कि इस कानून को देशहित में लागू किया गया है। इस कानून में लोगों को इस देश मे रहने की नागरिकता दी जाएगी ना की लिया जाएगा।

इसी क्रम में आज मधुबनी जिले के झंझारपुर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाला गया, जिसमें हजारों की संख्या में पूरे जिले भर से आये लोग शरीक हुए।

इस मौके पर जानकारी देते हुए मधुबनी विधान पार्षद सुमन कुमार महासेठ ने बताया कि ये कुछ टुकड़े-टुकड़े गैंग ओर विपक्षी पार्टी के मुठी भर लोग हैं, जिनकी अपनी चाहत सफल न हुई तो गलत तरीके से लोगों को भरमाने का काम किया जा रहा है। वही कुछ लोग है जो इस देश के मुसलमान भाइयों के बीच भ्रम की इस्तिथि बनाये हुए हैं। जबकि इस कानून के तहत इस देश में इज्जत से रहने के लिए नागरिकता दी जानी है। इससे किसी भी भारतीय नागरिकों को डरने की कोई जरूरत नही है।

इस मौके पर झंझारपुर जिला अध्यक्ष सियाराम साह, नगर अध्यक्ष दीपक पौद्दार, नीतीश मिश्रा, मधुबनी भाजपा जिलाध्यक्ष शंकर झा, मधुबनी नगर अध्यक्ष सुबोध चौधरी एवं अन्य सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और आमलोग मौजूद थे।

झपटमारों ने महिला के 50,000 नगदी व स्मार्टफोन उडाए, प्राथमिकी

मधुबनी : जिले के जयनगर शहर में बीच बाजार झपटमारों ने एक महिला से कंधे पर लटका हुआ बैग झपट कर भाग निकले। महिला ने बताया के अपनी बिमार ननद के इलाज के लिए उसने ये पैसे बैंक से निकाले थे।

उसने बताया कि दोपहर 02बजे जब वह बैंक से निकली तो दो लड़के उससे बात करने के बहाने उसको उलझाए, और इसी बीच एक झपटमार ने उनके कंधे पर लटका हुआ बैग लेकर भाग गया। जब तक वह समझ पाती और उसने चिल्ला कर आवाज लगा चिलाना शुरू किए तब तक वह नजरों से ओझल हो चुका था।

आसपास खड़े लोगों को जब तक ये बात समझ मे आयी तब तक बहुत देर हो चुकी थी। उस महिला ने बताया कि उसका घर पास के ही बेला गाँव में है। साथ ही उसने ये भी बताया कि उस बैग में उसका एक वीवो कम्पनी का मोबाइल था, जो कुछ दिन पहले ही उसने खरीद था।

इस बाबत उसने अपने पति को सूचना दी, जो विदेश में रहता है। उसके पति ने अपने ही गाँव के पूर्व मुखिया उमेश यादव को सूचना दी  और मामले को देखने की बात बोली। इस पर पूर्व मुखिया उमेश यादव ने पीड़िता को थाने लेकर गए और आवेदन लिखवा कर जमा किया।

वहीं इस पूरे मामले पर अपर थानाध्यक्ष सत्यनारायण सारंग ने बताया कि पुलिस अपने काम में   लग गयी है और जल्द ही अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

सुमित राउत  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here