छपरा : सारण जिले के लालपुर थाना क्षेत्र के सेंदुआर गांव में एक अनियंत्रित बोलेरो विद्युत पोल से टकरा गई। हादसे में उस पर सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। मृतक एकमा थाना क्षेत्र के परसा गांव निवासी चंद्रिका पटेल का पुत्र अशोक पटेल बताया जाता है। गंभीर रूप से घायल दूसरा युवक रघुनाथ पटेल का पुत्र राजकुमार पटेल बताया जाता है जिसे गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल लाया गया। उसका उपचार चल रहा है। बताया जाता है कि दोनों अपने दोस्त अशोक पटेल के घर से जनता बाजार वापस लौट रहे थे। इसी बीच अनियंत्रित बोलेरो विद्युत पोल से टकरा गई जिसमें एक की मौत हो गई तथा दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।