गया में और बिगड़े हालात, पारा 2.4 तक लुढ़का

0

पटना/गया : कड़ाके की ठंड ने गया और पटना सहित पूरे बिहार में जीवन को कठिन बना दिया है। पछुआ हवा के लगातार जोर पकड़ने और शीतलहर के प्रकोप से लोग घरों में बंद होने पर मजबूर हो गए हैं। गया में लगातार गिरते पारे और ठिठुरन से हालात और बिगड़ गए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज सोमवार को गया में पारा लुढ़ककर 2.4 डिग्री तक पहुंच गया है।

राजधानी पटना में सोमवार के न्यूनतम तापमान में थोड़ी वृद्धि दिखी। आज यहां का तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि भागलपुर का 6.0 डिग्री और पूर्णिया का 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फिलहाल मौसम का यह सितम और बढ़ने का अनुमान है। हालांकि अधिकतम तापमान के 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने की संभावना है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में अंतर ज्यादा रहने के कारण सुबह और शाम को ज्यादा ठंड पड़ने का अनुमान है। सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकार्ड किया गया।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here