नीतीश ने अफसरों को चेताया, कहा ख़राब सड़क निर्माण पर जेल जाएंगे इंजिनियर

0
  • फिर निकलेंगे यात्रा पर, खराब सड़क होने पर बख्शे नहीं जाएंगे इंजीनियर
  • कहा-महज डीपीआर-टेंडर खेल से नहीं चलेगा काम

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अफसरो व इंजीनियरों को चेताते हुए कहा कि अगर सड़क निर्माण में कोताही बरती गई व सड़के ख़राब निकाली तो दोषी इंजिनियर जेल जाएंगे। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि महज टेंडर और निर्माण से काम नहीं चलेगा। मेंटेन भी करना होगा। मेंटेनेन्स नहीं हुआ तो अफसर और इंजीनियर सीधे जेल भेज दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री आज 80वें रोड कांग्रेस में उक्त बाते कहीं। उन्हेंने कहा कि बिहार ने सड़क-पुल-पुलिया तथा भवन निर्माण में रिकार्ड बनाया है। वह रिकार्ड अभी भी कायम रहना चाहिए।

swatva

उन्होंने अपनी हालिया नवादा यात्रा का हवाला देते हुए कहा कि महज सड़क की स्थितियों को जानने के लिए उन्होंने पैदल यात्रा की थी। गंतब्य तक नहीं पहुंच सके।

उन्होंने कहा कि सड़क महज वीआईपी के चलने के लिए नहीं है। इस पर आम लोग भी चलते हैं। उन्होंने कहा कि सिक्योरिटी से उतर कर चलने पर पता चलता है कि सड़क पर आम आदमी कैसे चलते हैं।

मुख्यमंत्री ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि फिर वे महीना भर में ही यात्रा पर निकलेंगे। अगर सड़कें खराब मिलीं तो दोषी सीधा जेल जाएंगे। उससे पहले कोई सुनवाई नहीं।

उन्होंने आश्चर्य भरे लहजे में कहा कि जब राशि खर्च होती है, तो सड़कें दुरूस्त क्यों नहीं होती। महज डीपीआर और टेंडर के खेल से काम नहीं चलेगा।

उन्होंने कहा कि इस खेल में जो पकड़ें जाएंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। सड़क ठीक से बनाइए। पैसे खर्च होते हैं। पैसे आसमान से नहीं आते न ही इसके वृक्ष होते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here