बेगूसराय में गैंगवार, तूफानी सिंह की हत्या के प्रतिशोध में डबल मर्डर!

1

बेगूसराय : बिहार में कानून के राज को अपराधियों ने फिर चुनौती दी है। बेगूसराय में बदमाशों ने दो युवकों का मर्डर कर उनके शव को एक बगीचे में फेंक दिया। घटना बेगूसराय मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहन एधु गांव में घटी। यहां योगेंद्र ठाकुर के 25 वर्षीय पुत्र विश्वजीत ठाकुर तथा दिलीप ठाकुर के 24 वर्षीय पुत्र मुनचुन कुमार को अपराधियों ने बीती देर रात गोली मार मौत के घाट उतार दिया। गांव के बाहर दोनों के फेंके गए शव को पुलिस ने बरामद किया है।

पुलिस ने दोनों शवों के पास से चार खोखा बरामद किया है। बताया जाता है कि मारे गए दोनों युवक भी अपराधी प्रवृत्ति के थे। विश्वजीत कुमार मटिहानी थाना क्षेत्र के सिहमा गांव निवासी तूफानी सिंह हत्याकांड में नामजद अभियुक्त था। तूफानी सिंह की हत्या 2017 में हुई थी। इस हत्याकांड में मृतक विश्वजीत ठाकुर जमानत पर जेल से बाहर था। मुनचुन कुमार का भी अपराधिक इतिहास रहा है। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।

swatva

आशंका जताई जा रही है कि यह बेगूसराय में नए सिरे से गैंगवार की शुरुआत है। दोनों युवकों की हत्या का कारण तूफानी सिंह हत्याकांड का बदला लेने के तौर पर देखा जा रहा है। मृतक के परिजनों द्वारा शनिवार की सुबह में मुफस्सिल थाना पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। पुलिस अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here