30 नवंबर : नवादा की मुख्य ख़बरें

0
swatva samachar

शराब निर्माण की भट्ठियां ध्वस्त, उपकरण बरामद

नवादा : जिले के अकबरपुर पुलिस ने लोहसिहना गांव के नदी किनारे संचालित किये जा रहे अबैध शराब निर्माण भट्ठियां को ध्वस्त कर दिया। इस कम में शराब निर्माण के लिए फुलाये जा रहे करीब एक हजार किलोग्राम जावा महुआ को बहा दिया गया जबकि निर्माण में प्रयुक्त किये जाने वाले उपकरणों को जब्त किया। कारोबारी फरार होने में सफल रहा।

थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार वर्मा ने बताया कि राज्य में मध्य निषेध विभाग द्वारा लोहसिहना गांव के नदी किनारे लालू यादव पिता लखन यादव द्वारा व्यापक रूप से शराब निर्माण की भट्ठियां संचालित किये जाने की सूचना मिलते ही सॶनि बङे लाल यादव के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। पुलिस को आते देख कारोबारी फरार होने में सफल रहा।

swatva

इस बावत उत्पाद अधिनियम के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी आरंभ की गई है। बता दें अकबरपुर के पहाड़ी व जंगली क्षेत्रों के साथ ही नगर से सटे मसतानगज व राजादेवर गांव में अबैध शराब निर्माण कार्य व्यापक पैमाने पर किया जा रहा है।

पैक्स चुनाव के लिए नामांकन आरंभ

नवादा : जिले के नारदीगंज प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के पैक्स चुनाव के लिए नामाकंण की प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गया। नाम निर्देशन 2 दिसम्बर तक चलेगा।  प्रखंड कार्यालय नारदीगंज में विभिन्न पंचायतों के पैक्स अध्यक्ष पद के लिए 7 नामाकंण पत्र दाखिल हुआ, वही प्रबंधकार्यकारिणी सदस्य पदं के लिए 35 उम्मीदवारों ने नामाकंण के लिए पर्चा भरा।

जिसमें पैक्स अध्यक्ष पद में उम्मीदवार कोशला पंचायत से 1,ओडो़ 1,इचुआकरणा से 1,मसौढा़ से 1,नारदीगंज से 1,डोहडा से 2 नामाकंण पत्र का दाखिला हुआ। सनद रहे, डोहड़ा पंचायत से पैक्स अध्यक्ष पद के उम्मीदवार ने 2 सेट में नाम निर्देशन कराया।   प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ राजीव रंजन के देखरेख में नाम निर्देशन का कार्य सम्पादित किया जा रहा है। नामाकंण पत्र की दाखिला 11 बजे पूर्वाहृन से शुरू हुआ,जो 3 बजे अपराहृन तक चला।  नाम निर्देशन के दौरान प्रशासनिक व्यवस्था चुस्त दुरूस्त रही।

मौके पर एएसआई अनिल प्रसाद सिन्हा समेत अन्य पुलिस बल मुस्तैद रहे। प्रखंड कार्यालय में नाम निर्देशन के लिए पैक्स के अनुसार काउण्टर बनाया गया।,इसके अलावा एक पूछताछ के लिए सहायक काउण्टर बनाया गया था,जहां उम्मीदवार अपनी समस्या को रख रहे थे,उस काउटर पर प्रतिनियुक्त पदाधिकारी/कर्मी उनकी समस्या को समाधान किया। सभी पद के उम्मीदवार संबंधित पैक्स काउण्टर पर नाम निर्देशन किया। काउण्टर पर प्रतिनियुक्त पदाधिकारी व कर्मियों की मौजूदगी में पैक्स अध्यक्ष के उम्मीदवार व प्रबंधकारिणी सदस्य के उम्मीदवारो ने पर्चे भरें।

नाम निर्देशन में इचुआ,ओड़ो,डोहड़ा में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी उमेश प्रसाद व कर्मी विकास मित्र मनोज कुमार, आवास सहायक मुकेश कुमार चौधरी व विनय कुमार विभूति, कार्यपालक सहायक राहुल कुमार ने हंडिया, परमा -संन्दोहरा, मसौढ़ा में जीपीएस दिनेश कुमार, कर्मी बीआरपी अनिलेश कुमार, विकास मित्र जितेन्द्र कुमार,अमित कुमार,कार्यपालक सहायक विक्रम कुमार ने भूमिका को निभाया। वही पेश में बीएओ अमरनाथ मिश्र,ं विकास मित्र वालचंद कुमार सदा, पंचायत रोजगार सहायक अविनाश कुमार, कार्यपालक सहायक आकाश कुमार,आवास सहायक संतो कुमार ने, कोशला, कहुआरा, नारदीगंज में कर्मी पंचायत रोजगार सेवक योगेन्द्र कुमार, शिवलाल चौधरी, पंचायत सचिव सतेन्द्र पासवान व शिवनंदन प्रसाद यादव ने जिम्मेवारी का निर्वहन किया। नाम निर्देशन के उपरांत उपस्थित समर्थकों ने पैक्स अध्यक्ष व प्रबंधकार्यकारिणी के सदस्य के उम्मदीवारों को फुलमाला से स्वागत किया।

किसानों को बताये गये उन्नत खेती करने का तरीका

नवादा : जिले के नारदीगंज प्रखंड के हंडिया पंचायत की दरियापुर गांव में शनिवार को किसान चौपाल आयोजित किया गया।

मौके पर नॉडल पदाधिकारी कृषि समन्वयक राजेश रंजन ने किसान हित में सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं में प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना, किसान मानधन योजना,कृा इनपुट अनुदान योजना, बीज प्रज्यक्षण योजना, जीरो टिलेज गेहुं के अलावा मसूर बीज, टीकाकरण के महत्व व कीट व्याधि के नियंत्रण की बैज्ञानिक जानकारी उपस्थित किसानों के बीच दिया। उन्होंनें पराली जलाने से मिटटी, मानव जीवन, पशु पक्षी और पर्यावरण पर पड़ने बाले कुप्रभाव के साथ जीरो टिलेज के बारें मे तकनीकि जानकारी दिया।

एटीएम मनी कुमार ने जैविक खेती के साथ पराली जलाने के कुप्रभाव,कृा क्षेत्र मे किसान समूह के महत्व और किसानों को होने बाले लाभ के बारें मे कहा।

मौके पर किसान समन्वयक सुशील कुमार, एटीएम सुमा रानी, अंकिता सिन्हा, विकास कुमार, सरपंच डिम्पू शर्मा, प्रगतिशील किसान नागेन्द्र कुमार, मदन यादव ब्रहमदेव प्रसाद, विमलेश कुमार, दिनेश कुमार समेत अन्य किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम में किसान सलाहकार धीरज कुमार ने आयोजित किसान चौपाल में किसानों को सहयोग दिया।

प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए लोगों को किया गया जागरूक

नवादा : जिले के नारदीगंज राजकीय बुनियादी विद्यालय नारदीगंज के छात्र व छात्राओं ने शनिवार को रैली का आयोजन किया। इस रैली में प्लास्टिक का उपयोग नहींं करने व कचरे को निपटारा करने के लिए छात्र व छात्राओं ने लोगों को जागरूक किया।

रैली विद्यालय परिसर से निकली,और पूरे बाजार भ्रमण कर प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने व कचरे को निपटारा करने के लिए नसीहत दिया।  कार्यक्रम की अगुवाई विज्ञान शिक्षिका पल्लवी लिशा ने किया।

 उन्होंने बताया कि मासिक मूल्याकंण के तहत शैक्षिक गतिविधि के अंतगर्त विद्यालय के आठवीं कक्षा के छात्र व छात्राएं के अलावा छठी व सातवीं कक्षा के छात्रों ने भी अपनी सहभागिता दिखायी। इस मौके पर छात्रों ने  पेपर बैग यानि ठोंगे का इस्तेमाल करने की सलाह दिया। साथ ही साथ अपने द्वारा निर्मित ठोगा को दुकानदारों को वितरण कर प्रयोग करने के लिए जागरूक किया। इस दौरान दुकानदारों ने छात्र व छात्राएं से इससे संबधित कई सवाल को रखा,जिसका जबाब छात्रो ने बखुबी तरीके से दिया। तब दुकानदारो ने कार्यक्रम का काफी सरहना किया।

कहा कि प्लास्टिक के उपयोग से वातावरण प्रदूषित होता है। उसके उपरांत छात्रों ने विद्यालय प्राचार्य को आवेदन देकर प्लास्टिक व कचरे के निपटारा करने के लिए सुझाव मांगा।

मौके पर वरीय शिक्षिक किरण कुमारी,पूनम कुमारी,इमराना खातून,प्रभा कुमारी,मीरा देवी,योगेन्द्र कुमार के अलावा बाल संसद प्रधानमंत्री अंजली कुमारी,स्वाती कुमारी,रोशनी कुमारी,संध्या कुमारी,पूजा कुमारी,सुमा कुमारी,सुधीर कुमार,धर्मवीर कुमार,रूपेश कुमार अंकित कुमार समेत अन्य छात्र व छात्राएं ने भाग लिया।

सड़क किनारे खड़े डंपर से जा भिड़ी बाइक, चालक की मौत

नवादा : हिसुआ पथ पर शुक्रवार की देर शाम पुलिस लाइन के समीप खड़े एक डंपर में बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे घटनास्थल पर ही बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अकबरपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी सीतो सिंह के पुत्र दीपक प्रसाद उर्फ दीपू प्रसाद के रूप में की गई है। मृतक नेमदारगंज में गैरेज चलाते थे।

बताया जाता है कि दीपक नेमदारगंज स्थित अपने गैरेज को बंद कर अपने ससुराल हिसुआ थाना क्षेत्र के मंझवे गांव जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस लाइन के समीप पिछले 3 दिनों से खराब अवस्था में खड़े डंपर में टक्कर मार दी। जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

इसकी सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले आई। मृतक के पास रहे आधार कार्ड, वोटर परिचय पत्र से उनकी पहचान की गई। फिर उनके पास रहे सेलफोन से परिजनों को सूचना दी गई। जिसके बाद मृतक के परिवार सदर अस्पताल पहुंचे।

शाहपुर के एक ग्रामीण ने बताया कि मृतक अपनी पत्नी व बच्चों के साथ ससुराल में ही रहते थे और प्रतिदिन नेमदारगंज बाइक से आना जाना किया करते थे। इधर घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

पुलिस गाड़ी पलटी, तीन होमगार्ड जख्मी

नवादा : नवादा-हिसुआ पथ पर खानपुर गांव के समीप शुक्रवार की देर शाम पुलिस की गाड़ी पलट गई। जिससे उसपर सवार तीन होमगार्ड जवान जख्मी हो गए घायलों में मदन मोहन प्रसाद, रामजी प्रसाद और सुनील कुमार शामिल हैं। तीनों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया।

बताया जाता है कि एससी एसटी थाना में पदस्थापित एएसआइ संजय कुमार के साथ तीनों होमगार्ड जवान किसी कांड के जांच के सिलसिले में निकले थे। तभी सामने से आ रहे एक वाहन ने चकमा दे दिया। फलस्वरूप पुलिस की गाड़ी चला रहे चालक ने संतुलन खो दिया और गाड़ी सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। जिसमें तीनों होमगार्ड जवान जख्मी हो गए।

केन्द्रीय विद्यालय की मांग को लेकर रालोसपा ने सीएम का पुतला फूंका

rlsp nawada
केंद्रीय विद्यालय की मांग में प्रदर्शन करते रालोसपा कार्यकर्ता

नवादा : नवादा व औरंगाबाद में प्रस्तावित केन्द्रीय विद्यालय चालू कराने की मांग को लेकर रालोसपा के कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च निकाला, रालोसपा के जिला इकाई की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन भी किया गया।

रालोसपा के कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च निकाला और पुतला दहन किया। रालोसपा जिलाध्यक्ष उमाकांत कुशवाहा के नेतृत्व में आक्रोश मार्च निकाली गई थी।

आक्रोश मार्च शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए प्रजातंत्र चौक पहुंचा। जहां कार्यकर्ताओं ने बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।

पुतला दहन पश्चात रालोसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार ने  15 सालो के कार्यकाल में नवादा जिला की उपेक्षा की गई है।

उन्होंने कहा कि जब तक नवादा और औरंगाबाद में केन्द्रीय विद्यालय का निर्माण और पढ़ाई नहीं शुरू की जाती है। तब तक रालोसपा चरणबद्ध आंदोलन जारी रखेगा।इस दौरान दर्जनों की संख्या में रालोसपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हथियार के बल पर दुष्कर्म का प्रयास

नवादा : जिले में दुष्कर्म की घटनाओं में जबर्दस्त इजाफा हुआ है। पिछले पांच दिनों से अबतक दुष्कर्म की पांच घटनाओं में एक बालिका की हत्या की दुष्कर्म के बाद की जा चुकी है। ताज़ा मामला कादिरगंज ओपी का है जहां शस्त्र की नोक पर दुष्कर्म का प्रयास किया गया।

बताया जाता है कि कादिरगंज गांव की एक युवती शौच के लिए बधार गई थी। पूर्व से घात लगाए दुष्कर्मी ने दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती के चिखने चिल्लाने के बाद बचाव में लोगों के दौङ पङने के बाद आरोपी शस्त्र लहराते भाग निकला।

इस बावत युवती के बयान पर आरोपी के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। पांच दिनों के अंदर दुष्कर्म या दुष्कर्म के प्रयास का यह पांचवां मामला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here