नवादा : नवादा भाजपा कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनायी गयी। शशीभूषण कुमार बब्लू की अध्यक्षता में आयोजित जयंती समारोह में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताये मार्ग पर चलने व एकात्ममानववाद को धरातल पर उतारने का संकल्प लिया गया।
वक्ताओं ने उनके एकात्ममानववाद की चर्चा करते हुए कहा कि आज भी उनका दर्शन काफी प्रासंगिक है और उनके बताये मार्ग पर चलकर ही विश्व का कल्याण हो सकता है। काॅर्ल माॅर्क्स आज अपने ही देश में अप्रासंगिक हो चुके हैं जबकि लेनिन की धरती रूस खुद खंड—खंड हो चुकी है। ऐसे में एकात्ममानववाद की ओर पूरे विश्व की नजर है। भारत की प्रतिष्ठा पूरे विश्व में बढ़ी है।
मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष केदार सिंह, डा प्रो विजय कुमार सिन्हा, राजेन्द्र सिंह, रामपदारथ सिंह, अरविंद कुमार गुप्ता, अर्जुन यादव, विनोद कुमार भदानी समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।