19 नवंबर : सारण की मुख्य ख़बरें

0
chhapra news

30 नवंबर तक चुन लिए जाएंगे सभी बूथों के अध्यक्ष व सचिव

सारण : छपरा जदयू प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के निर्देशानुसार जदयू जिला अध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू की अध्यक्षता में सारण जिला जदयू क्षेत्रीय संगठन प्रभारी मनजीत सिंह एवं  जिला संगठन प्रभारी अरविन्द कुमार राय की उपस्थित में पार्टी के वर्तमान एवं पूर्व विधायक, पूर्व विधान पार्षद, राजनैतिक सलाहकार समिति के सदस्य राज्य परिषद सदस्य, वरीय नेता, विधानसभा प्रभारी, प्रखण्ड प्रभारी प्रखण्ड अध्यक्ष,की संयुक्त बैठक स्थानीय परिसदन छपरा में हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुये मनजीत सिंह ने कहा की 30 नवंबर तक जिला के सभी 2941 बूथों पर एक बूथ अध्यक्ष एवं एक बूथ सचिव बनाना है। तभी जाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के हाथो को मज़बूती मिलेगी अरविन्द कुमार राय ने कहा की चुनावी वर्ष है हम सब को मिल जुल कर रातों दिन एक कर के हर बूथ पर कमेटी बनाना है तभी जाकर 2020 का चुनाव जीता जा सकता है।

बैठक को सम्बोधित में विधायक धूमल सिंह, विधान पार्षद डाo वीरेन्द्र नारायण यादव, पूर्व विधायक छोटे लाल राय, पूर्व विधायक मंटू सिंह, बैजनाथ प्रसाद विकल, प्रदेश सचिव शैलेन्द्र प्रताप, अतिपिछरा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार महतो, वीरेन्द्र ओझा,  सिंह, दिनेश सिंह, राघो प्रसाद, ललन देव तिवारी, सम्बोधित किया बैठक में अब्दुल रहीम राइन सत्यप्रकाश यादव, जयप्रकाश यादव ,जहांगीर आलम मुन्ना, कुसुम रानी, राखी कुशवाहा, काजीम रजा रिजवी, निर्मल कुमार, लाल्मुनी देवी, मन्नू गिरी, जदयू मीडिया सेल के जिला संयोजक मोहम्मद फिरोज उपस्थित रहे।

swatva

निःशुल्क जाँच शिविर का हुआ आयोजन

सारण : छपरा रिविलगंज प्रखंड के सिताबदियारा के दक्षिणवारी चक्की प्रभुनाथ नगर बड़का बैजूटोला पंचायत भवन के प्रांगण में रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महिला, पुरुष, बच्चे व बुजुर्गों ने पहुंचकर मुफ्त चेकअप कराया और जांच के बाद निःशुल्क दवा भी दी गई। वहां पर हर रोग से सम्बंधित डॉक्टरों की टीम तैनात थी।

जांच के उपरांत जिन लोगों की मोतियाबिंद पाया गया, उनका ऑपरेशन कराने का जिम्मा लिया हूँ साथ ही जिसका दूरदृष्टि की पावर व नजदीक की पावर कम हो गयी है उनको चश्मा उपलब्ध कराने की बात मैंने कही। इस मौके पर फिजिसियन में डॉ. संजय कुमार सिंह व डॉ. राजेश रंजन, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अरुण कुमार, डेंटल सर्जन डॉ. पार्थ सारथी गौतम, डॉ. कृष्णा कुमार व डॉ. कवरेन्द्र कुमार उपस्थित रहे। इस मौके पर समाजसेवी धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र में आयी बाढ़ के कारण कितने लोग गंभीर बीमारी के शिकार हो गये हैं। महामारी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। कितने लोग आर्थिक तंगी के कारण अच्छे डॉक्टर से इलाज नहीं करा पाते हैं। इसी को देखते हुए यहां हेल्थ कैम्प लगाया गया। दीन-दुखियों की सेवा में निरन्तर प्रयासरत रहूंगा। दशई सिंह मेमोरियल ट्रस्ट के बैनर तले लगातार कैम्प लगाया जाएगा। कैम्प को सफल बनाने में मुखिया अजित सिंह व भाजपा नेता भोला सिंह धर्मेन्द्र सिंह योगदान काफी सरहानीय रहा।

जन विरोधी नीतियों के खिलाफ़ कांग्रेस ने दिया धरना

सारण : छपरा वर्तमान भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ सारण जिला कांग्रेस कमिटी के ने आज मंगलवार को शहर के नगरपालिका चौक पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित कीया। जिस में गिरती अर्थव्यवस्था बेरोजगारी ध्वस्त शिक्षा व्यवस्था कृषि संकट सरकारी संस्थाओं के निजीकरण लचर उद्योग व्यवस्था छात्रों पर अत्याचार बढ़ती महंगाई जैसे ज्वलंत मुद्दों पर केन्द्र की नीतियों के खिलाफ वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किये। धरना की अध्यक्षता व संचालन कामेशवर सिंह ने किया वहीं सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रतिनिधि नदीम अख्तर अंसारी ने कहा कि आज केन्द्र सरकार के तानाशाही रवैये से आम जनता त्रस्त है। ये सरकार केवल चंद पूंजीपतियों हाथों की कठपुतली बन कर रह गई है। एक जमाना था के लोगों को बैंकिंग व्यवस्था पर इतना था कि वह अपनी मेहनत की कमाई को वहां रख अपने आप को सुरक्षित समझते थे आज उनका विश्वास टुट गया है।

सभा को संबोधित करने वालों में जिला पर्वेक्षक घंसयाम उपाध्याय मांझी विधायक विजय संकर दुबे पुर्व विधायक रघुनन्दन माझी शंकर चौधरी हरेस यादव जितेंद्र कुमार सिंह चंदेल केदारनाथ सिंह रामपरिछन शर्मा मेंहदी हसन राम स्वरूप राय इत्यादि प्रमुख हैं। धरना-प्रदर्शन के बाद महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक 7 सूत्रीय स्मार पत्र जिला अधिकारि सारण को दिया गया।

परिवार नियोजन कैंप का हुआ आयोजन

सारण : छपरा जिले में परिवार नियोजन को लेकर सामुदायिक स्तर पर विभाग की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को रिविलगंज प्रखंड के टेकनिवास एचएससी पर परिवार नियोजन कैंप लगाया गया। केयर इंडिया के सहयोग से परिवार कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। कैंप आने वाली महिलाओं को परिवार नियोजन के अस्थायी तथा स्थाई साधनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उमेश शर्मा, केयर इंडिया के परिवार नियोजन समन्वयक प्रेमा कुमारी, बीएम अखिलेश कुमार व एएनएम शामिल थी। परिवार नियोजन कैंप के दौरान इच्छुक  9 महिलाओं को बास्केट ऑफ चॉइस कंडोम, कॉपर-टी, अंतरा इंजेक्शन, छाया गोली आदि का निशुल्क वितरण किया गया।

पुरुषों से अधिक महिलाओं में दिखी जागरूकता :

केयर इंडिया के परिवार नियोजन समन्वयक प्रेमा कुमारी ने कहा कि सीमित परिवार बेहतर प्रजनन स्वास्थ्य के साथ खुशहाल परिवार की पहचान होती है। दो से अधिक बच्चे होने पर बच्चों की बेहतर परवरिश बाधित होती है। इसके लिए परिवार नियोजन के स्थायी व अस्थाई साधनों को बढ़ावा देना जरुरी है।  परिवार नियोजन के प्रति पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में अधिक जागरूकता दिख रही है। पुरुषों को भी परिवार नियोजन के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। आप और हम सबको मिलकर जनसंख्या को स्थिर करना है। इसके लिए समय से परिवार नियोजन के साधनों का प्रयोग भी करना होगा। संसाधन सीमित होने पर हम अपने बच्चों की सही से देखभाल नहीं कर पाते हैं। आज के समय की माँग है कि बच्चे दो ही अच्छे जितने अधिक बच्चे होंगे समस्याएँ उतनी ही जटिल होंगी।

22 महिलाओं ने परिवार नियोजन के साधनों को अपनाया :

कैंप में 22 महिलाओं  के बीच परिवार नियोजन की अस्थायी साधनों का नि:शुल्क वितरण किया गया। जिसमें 16 महिलाओं को एमपीए प्रथम डोज तथा एक महिला को  थर्ड डोज, चार को छाया गोली दिया गया। वहीं अस्थाई तथा स्थाई उपाय जैसे महिला एवं पुरुष नसबंदी,प्रसव उपरांत नसबंदी और अस्थायी उपाय जैसे कंडोम, कॉपर-टी, आईयूसीडी, अंतरा गर्भनिरोधक इंजेक्शन, गर्भ निरोधक गोली आदि के बारे में जानकारी दी गयी।

बैंक संस्थापक के जन्म दिन पर निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन

सारण : छपरा गांधी चौक स्थित केनरा बैंक शाखा में आज सोमवार को संस्थापक ए सुब्बा राँव पई के जन्म दिवस के अवसर पर 114वॉ संस्थापक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शाखा परिसर में  निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का उद्घाटन अपोलो मुनिच हेल्थ इंसोरेंस के क्षेत्रीय प्रमुख अजय कुमार सिंह एवं शाखा प्रबंधक एसएन राय के साथ सयुंक्त रूप से किया गया।

जिसमें मधुमेह, ब्लड प्रेसर आदि रोगों की जाँच की गई एवं सैकड़ो ग्राहको के जाँच के उपरांत परामर्श भी दिया गया। लगभग दो सौ ग्राहको का शहर के डाक्टर एनके द्विवेदी के असिटेंट डॉक्टर दिनेश कुमार यादव एवं इनके पूरी टीम के तरफ से निःशुल्क जांच किया गया। इस अवसर पर शाखा के शाखा प्रबंधक एस एन राय, संजीव कुमार वर्मा, सोनम कुमारी, मोहमद मीर हसन, सुदीप श्रीवास्तव, रत्नेश श्रीवस्तव सहित सभी बैंककर्मी मौजूद रहे।

मिशन साहसी का हुआ समापन

सारण : छपरा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का देशव्यापी अभियान मिशन साहसी का रानी लक्ष्मीबाई जयंती पर छात्राओं द्वारा आत्मरक्षा कला का प्रदर्शन कर समापन किया गया। ज्ञात हो कि विगत 9 नवंबर से मिशन साहसी का शहर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर आरएन सिंह, इवनिंग कॉलेज, आर्य समाज कन्या गर्ल्स स्कूल, सेंट्रल पब्लिक स्कूल और गुरुकुल पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

10 दिन से चल रहा है मिशन साहसी कार्यक्रम में छात्राओं ने जबरदस्त साहस दिखाया कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं अब आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ० पूनम सिंह ने कहा कि भारत में महिलाओं को देवी के रूप में पूजा जाता है और भारत में ऐसे ऐसे महिला योद्धा दिए हैं जिनके आगे पूरा विश्व नतमस्तक है वर्तमान के नए भारत में महिला सशक्त हो ऐसा मिशन अभाविप मिशन साहसी के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने में चला रही है।

उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की बात अभाविप सिर्फ कहती नहीं है बल्कि धरातल पर उतर कर छात्राओं को सबल निडर और साहसी बनाने का कार्य कर रही है वही प्रशिक्षण ले रही छात्रा प्रियंका कुमारी ने कहा कि मिशन साहसी ट्रेनिंग के बाद अभाविप ने हमलोगों में जो साहस भरा है और जो गुण हमको सिखाया है उससे हम किसी भी विकट परिस्थिति से मनचलों का डटकर मुकाबला कर सकते हैं।

विभिन्न केंद्रों पर अतिथि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्राचार्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक चंदन कुमार, सीपीएस के डायरेक्टर हरेंद्र सिंह, एसडीएस के प्राचार्य अरुण सिंह, डॉ राकेश सिंह, गुरुकुल के डायरेक्टर संजीव कुमार, मिशन साहसी कार्यक्रम प्रमुख पूजा रावत, महिला कॉलेज छात्रसंघ कोषाध्यक्ष ललिता यादव, प्रिया सागर, अमृता कुमारी, हरशाली कुमारी, सुष्मिता श्रीवास्तव, रानी, राज, विभाग संयोजक रवि पांडे, जिला संयोजक बंशीधर, जिला संगठन मंत्री अभिमन्यु कुमार, झारखंड साहिबगंज संगठन मंत्री अभिषेक शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अंकित सिंह, विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष रजनीकांत सिंह, जिला कला संस्कृति प्रमुख प्रशांत सिंह, गुलशन कुमार, सचिन चौरसिया, दीपक कुमार, रविशंकर प्रशिक्षक, शशि कुमारी, आदित्य कुमारी, विशाल कुमार, अभिषेक कुमार, सोनू कुमार आदि उपस्थित रहे।

जूनियर एथलेटिक्स मीट के लिए सारण की टीम हुई रवाना

सारण : छपरा 17वीं इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स मीट में भाग लेने के लिए सारण जिला टीम मंगलवार को आंध्रप्रदेश के त्रिपुरा के लिए रवाना होगी। उक्त जानकारी सारण जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव गजेंद्र कुमार सिंह ने देते हुए बताया कि एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आगामी 23 से 25 नवंबर को त्रिपुरा में उक्त प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।

उन्होंने बताया कि टीम का चयन जिला प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। टीम में अंडर 16 आयु वर्ग के बालिका में दिशा कुमारी, नीतू कुमारी, दिशा कुमारी, जूही कुमारी व रितु कुमारी बालक वर्ग में अभय कुमार, रवि कुमार व हिमांशु सिंह, अंडर 14 आयु वर्ग के बालिका में चांदनी कुमारी व बालक में अंकित कुमार शामिल हैं। टीम के साथ सुजीत कुमार कोच और चंदन सिंह मैनेजर के रुप में जाएंगे। टीम 10 बजे सुबह में बलिया सियालदाह एक्सप्रेस से छपरा जंक्शन से रवाना होगी।

वाहन चेकिंग के दौरान ट्रक से 621 कार्टन शराब जब्त

सारण : छपरा मांझी थाना क्षेत्र स्थित बलिया मोड़ के समीप से पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक ट्रक से 621 कार्टन अंग्रेजी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर ट्रक को जब्त कर लिया। वाहन जांच के दौरान चालक ने कंपनी का माल बताया, लेकिन शक होने पर जब जांच किया गया तो ट्रक में शराब पाया गया।

थानाध्यक्ष नीरज मिश्रा ने बताया कि चालक के अनुसार यह ट्रक गोरखपुर से शराब लेकर उसे मुजफ्फरपुर पहुंचाना था। गिरफ्तार चालक उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिला अंतर्गत धनकौर गांव निवासी सत्यपाल सिंह का पुत्र राजेश कुमार बताया जाता है। इस मामले में पुलिस ने उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार धन्धेबाज चालक को जेल भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here