लेडी डाक्टर को दो चिकित्सकों ने भेजा अश्लील मैसेज, प्राथमिकी

0

छपरा : बिहार के सारण जिले में पदस्थापित एक महिला डाक्टर को चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा अश्लील व्हाट्सएप मैसेज भेजने का मामला सामने आया है। महिला डाक्टर ने इस संबंध में मांझी थाने में प्रथमिकी दर्ज कराई है। एफआईआर में मांझी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पदस्थापित महिला डॉक्टर ने मांझी के चिकित्सा पदाधिकारी समेत दो डाक्टरों को आरोपित किया है। जानकारी के अनुसार चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप में प्रखंड के सभी चिकित्सा पदाधिकारी जुड़े हुए हैं। इसी ग्रुप में एक डॉक्टर रोहित भी हैं जिनके द्वारा अश्लील फोटो पोस्ट किए जाने के बाद महिला डॉक्टर ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को इस संबंध में कई बार शिकायत की। शिकायत के बाद उस डॉक्टर को पहले तो ग्रुप से लेफ्ट किया गया और बाद में फिर जोड़ लिया गया। इसके बाद उस डॉक्टर द्वारा बार—बार व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील फोटो भेजा जाने लगा जिसे लेकर महिला डाक्टर ने प्रभारी सहित अन्य 2 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं महिला डॉक्टर का कहना है कि अस्पताल परिसर में बाथरूम के दरवाजे पर ताला जड़ दिया गया और चाबी मांगे जाने पर महिला डॉक्टर से पूछा जाता है कि क्या काम है। इस प्रकार की गंदी हरकतों का भी जिक्र महिला डॉक्टर ने एफआईआर में किया है। मामले में थाना प्रभारी से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि गलत मैसेज को लेकर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इसकी जांच एसआईटी सेल से कराई जा रही है। वहीं माझी के चिकित्सा पदाधिकारी का कहना है कि है कि मामा जी के नाम से बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप का एडमिन मैं ही हूं। डॉ रोहित को पोस्ट भेजे जाने के कारण ग्रुप से लेफ्ट कर दिया गया था। फिर उन्हें जोड़ लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here