नीतीश को खत लिख भाजपा अध्यक्ष ने उठाई अंगुली, सीएम का पलटवार

0
BJP chief Sanjay Jaiswal & CM Nitish Kumar

पटना : भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल द्वारा अपनी सरकार के कामकाज को लेकर उठाए गए सवाल का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने चंपारण दौरे के दौरान एक—एक कर जवाब दिया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने चंपारण जिले में कराये गए सड़क निर्माण में लाखों की हेराफेरी का आरोप लगाते हुए मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा था।

चंपारण दौरे में मुख्यमंत्री ने रखी अपनी बात

आज शुक्रवार को चंपारण पहुंचे मुख्यमंत्री ने इशारों-इशारों में भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल के उस खत का जवाब देने की कोशिश की जिसमें उन्होंने सड़क निर्माण में राशि गबन का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री ने एक सभा में कहा कि पहले काम नहीं होता था तो लोगों की मानसिकता भी वही होती थी। लेकिन, अब जब काम तेज़ी से हो रहा है तो लोगों की उम्मीदें भी बढ़ जाती हैं। साफ है कि मुख्यमंत्री भाजपा अध्यक्ष के पत्र के आलोक में ही ये बातें कह रहे थे।

swatva

कार्य में देरी या गुणवत्ता खराब होने पर कार्रवाई

सीएम ने कहा कि राज्य में विकास के कई नए कार्य शुरू होंगे और विकास की गति भी तेज़ होगी। जिन अधिकारियों की वजह से कार्य में देरी होगी या गुणवत्ता ख़राब होगी, उन पर कार्रवाई भी होगी। मुख्यमंत्री ने अपने चंपारण दौरे के बारे में कहा कि लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान मैंने यहां एक सभा में कहा था कि सिकटा आऊंगा। उस दौरान लोगों ने विकास की कुछ मांग की थी। उसी मांग को पूरा करने आज सिकटा आया हूं। सीकटा के लिए कई विकास योजनाओं की शुरुआत की जा रही है। कुछ के लिए भू अर्जन की समस्या भी हुई, लेकिन वो दूर कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here