छठघाट गए एक बच्चें की डूबने से मौत

0

बगहा : रामनगर में शनिवार को एकओर जहां एक परिवार छठ घाट जाने की तैयारी में खुश था। दूसरीओर से उनके अपने मासूम बच्चें के नदी में डूबने की सूचना आ गई। इस वजह खुशी का सारा माहौल तत्काल गम के सागर में तब्दील हो गया। मृतक के पिता प्रखंड के बरवा बैरिया गांव निवासी राजू सोनी ने बताया कि मेरा 10 वर्षीय पुत्र सागर कुमार बनकटवा गांव के समीप छठ घाट पर गया था।

इसी बीच में वह अपने चार पांच साथियों के साथ घाट से थोड़ा दूर जाकर नहाने लगा। इसी दौरान वह नदी में एक गहरे डोभ में जाकर गिर गया। तभी उसे बचाने के लिए उनमें से एक बच्चा बढ़ा। लेकिन वह भी उसी के साथ डूबने लगा। उनके साथियों ने उन दोनों को बचाने की काफी कोशिशें की। बावजूद सागर को नही निकाल सके। तब उन्होंने समीप के घाट पर मौजूद लोगों को सूचित किया। इसको सुनते ही वे लोग आननफानन वहां पंहुच गए।

swatva

लेकिन वहां गहराई अधिक होने के कारण वे भी डूबने लगे। फिर वहां के लोगों बांस और रस्सी लाकर उसे पानी से बाहर निकाला। और उसको अपने साथ लेकर अस्पताल चले गए। जहां उसकों रामनगर के एक प्राइवेट चिकित्सक को दिखाया । लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंचगवा पंचायत के सरपंच ब्रजकिशोर साह ने इस घटना की पुष्टि की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here