रोटरी क्लब ने किया सर्वधर्म संगोष्ठी का आयोजन

0

छपरा : रोटरी क्लब छपरा द्वारा विश्व शांति दिवस की पूर्व संध्या पर सर्वधर्म संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें सभी धर्म के वक्ताओं ने अपने विचार रखे। अध्यक्ष डॉक्टर दिप्ति सहाय ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि प्रत्येक धर्म में शांति का रास्ता बताया गया है। प्रतिवर्ष हम 21 सितम्बर को अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस मनाते हैं। सन 1981 में इस तिथि को अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव पारित किया गया था। शांति एक ऐसी मानसिक स्थिति है जो एक छोटी सी मुस्कान से शुरू हो सकती है और सद्भावना तथा सेवा भाव में फैलती है। इस अवसर पर रामकृष्ण मिशन के सचिव अतिदेवानंद ने कहा कि शांति हमारे अंदर है। कहीं बाहर नहीं, परंतु हम समझ नहीं पाते और शांति को बाहर तलाशते हैं। उन्होंने कहा कि मानव की सेवा ही शांति है। पूर्व प्राचार्य केके द्विवेदी ने बौद्ध धर्म में शान्ति क्या है, इस पर अपने विचार रखे।

उन्होंने कहा कि सभी धर्म समान हैं। हमें सभी धर्मों का आदर करना चाहिए। जहां एक दूसरे के प्रति आदर और समर्पण है, वहीं शांति है। शांति विश्वबंधुत्व से ही स्थापित हो सकता है। मौलाना यार मोहम्मद सलफ़ी ने कहा कि जहां हर व्यक्ति एक दूसरे के लिए दिल में मुहब्बत रखते हों, वहीं शांति है। वहीं जुएल पैट्रिक ने कहा कि जिस मुल्क में त्याग, क्षमा और प्रेम है, वहीं प्रभु है। और जहां प्रभु है, वही शांति है। पूर्व मंडलाध्यक्ष डॉक्टर राकेश प्रसाद ने सभी वक्ताओं को पौधा एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब सारण, इनरव्हील क्लब के सदस्य उपस्थित थे। सचिव रोटेरियन पुनितेश्वर ने सदन में सितम्बर माह में हुए सेवा कार्यों के बारे में बताया। धन्यवाद ज्ञापन पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर एचके वर्मा ने दिया।

swatva

रोटरी क्लब ने शांति दिवस पर की सद्भावना की अपील

रोटरी क्लब छपरा के सदस्यों ने अन्तर्राष्ट्रीय शांति दिवस के अवसर पर शुक्रवार को प्रात छह बजे राजेंद्र स्टेडियम में शांति के प्रतीक सफेद बैलून उड़ाकर समाज में शांति तथा सद्भावना फैलाने की अपील की। अध्यक्ष डॉ दीप्ति सहाय ने शांति के प्रतीक सफेद कबूतर भी उड़ाया। इस अवसर पर रोटरी सारण के अध्यक्ष तथा अन्य सदस्य भी उपस्थित थे। उपस्थित सभी लोगों ने सेवा के द्वारा समाज में शांति स्थापित करने की शपथ ली। इस अवसर पर 3250 के पूर्व गवर्नर रोटेरियन डॉ राकेश प्रसाद, पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन सुशील शर्मा, पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन वीणा सरन, पूर्व अध्यक्ष डॉ शहज़ाद आलम एवं सचिव पुनितेश्वर तथा रोटरी क्लब सारण के सदस्य भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here