सात वर्षीया बालिका के साथ दुष्कर्म, स्थिति गंभीर  

0
प्रतीकात्मक

नवादा : जिले के अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में सात वर्षीया बालिका के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। बालिका को बेहोशी की हालत में खेत में छोङ फरार हो गया। पीङिता को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई गयी है।

बताया जाता है कि बालिका खेत की ओर गयी थी। वहां से गुजर रहे बगल के मुहल्ले के युवक अभिषेक कुमार (19वर्ष) ने अकेली पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और बेहोशी की हालत में छोड़ कर फरार हो गया।

swatva

स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई गयी है। इस मामले की सुचना पुलिस को दे दी गयी है। पीङिता के होश में आने का इंतजार किया जा रहा है।

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया है। स्थिति को देखते हुए स्थानीय पुलिस ने गश्त तेज कर दी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी भी आरंभ कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here