दरौंदा में व्यास सिंह की जीत के बाद हाथी पर चढ़कर नाचे जदयू विधायक

0

पटना : जदयू को अपनी प्रतिष्ठा वाली दरौंदा सीट पर मिली करारी हार ने पार्टी को अंदर तक झकझोर दिया है। इस सीट पर पहले जदयू का कब्जा था। इस बार उसके हाथ से दरौंदा निकल गया। जदयू के अजय सिंह को निर्दलिय व्यास सिंह ने करारी शिकस्त दी। व्यास सिंह सिवान भाजपा के उपाध्यक्ष थे। भाजपा से बगावत कर उन्होंने यहां से चुनाव लड़ा। लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि अजय सिंह की हार और व्यास सिंह की जीत पर नीतीश कुमार के ही एक विधायक ने खुलेआम जश्न मनाया।

भाजपा नहीं, जदयू नेताओं—कार्यकर्ताओं ने किया भीतरघात

माना जा रहा था कि दरौंदा में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अजय सिंह के लिए काम नहीं किया। लेकिन चुनाव परिणाम सामने आने के बाद निर्दलीय व्यास सिंह को जीत की बधाई देने के लिए बड़हरिया के जदयू विधायक श्याम बहादुर सिंह उनके आवास पहुंच गए। इस दौरान वे बजाप्ता हाथी पर सवार होकर नाचते—गाते व्यास सिंह के पास पहुंचे। जुलूस में श्याम बहादुर के सैकड़ो समर्थक व्यास सिंह की जीत पर अबीर-गुलाल उड़ा रहे थे।

swatva

जांच के बाद कार्रवाई करेंगे : वशिष्ठ नारायण सिंह

Image result for वशिष्ठ नारायण सिंह

साफ जाहिर होता है कि जदयू प्रत्य़ाशी की दरौंदा से हार में जदयू के ही नेताओं और कार्यकर्ताओं का अहम रोल रहा है। यही कारण है कि पार्टी के प्रदेश अध्य़क्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने उपचुनाव में हुई हार की समीक्षा करने की बात कही है। वशिष्ठ नारायण ने दरौंदा को लेकर यह भी कहा कि जांच के बाद दगाबाजी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। दरौंदा सीट पर निर्दलिय ब्यास सिंह के हाथों अजय सिंह की हार में जिन लोगो ने पार्टी विरोधी काम किया है, उन्हें चिह्नित किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here