बिहार से शुरू होगा जनसंख्या नियंत्रण व NRC के लिए आंदोलन : इंद्रेश कुमार

0

पटना : राष्ट्रीय सुरक्षा मंच के सरंक्षक एवं आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार ने कहा कि जनसंख्या वृद्धि नियंत्रण क़ानून एवं सबके लिए NRC (राष्ट्रीय नागरिकता पंजीकरण ) के लिए देशव्यापी आंदोलन बिहार से शुरू होगा। भारत विश्व में सर्वाधिक समूहों की शरणस्थली है। लेकिन, घुसपैठियों के कारण यहाँ के लाखों मुसलमान बेरोजगार हैं और विकास की अवसरों से वंचित हैं। इसका एक प्रमुख कारण मूर्खतापूर्ण राजनीति एवं षड़यंत्र के तहत बनाई गई एक जन अवधारणा है।
इंद्रेश कुमार ने कहा NRC भारत के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। बिहार, बंगाल व असम जैसे राज्यों में घुसपैठियों के कारण भारत के मूल नागरिकों को अपने विकास एवं अधिकार से वंचित होना पड़ रहा है। मूर्खतापूर्ण राजनीति ने शरणार्थी और घुसपैठिओं को एक बताने की कोशिश की है। विभाजन के बाद पकिस्तान और बांग्लादेश में रहने वाले लाखों हिन्दुओं के साथ अत्याचार होता रहा है, उनके पूजा स्थलों को तोड़ा गया, बहन- बेटियों की इज्जत लूटी गई। इस अत्याचार से बचने के लिए वे पलायन कर भारत पहुंचे ऐसे लोग शरणार्थी होते हैं।

उन्होंने कहा कि वहीँ बिना कोई ख़तरा के योजनाबद्ध तरीके से विस्तार से भारत आने वाले घुसपैठिये हैं। ये लोग सताए और भगाये हुए लोग नहीं हैं । बल्कि लोगों के रोजगार और विकास के अवसरों को हड़पने के नियत से आने वाले लोग हैं। ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें विदेशी घोषित करना आवश्यक है।
कुछ लोग यह समझते हैं कि बच्चा पैदा करोगे तो उसे भगवान संभालेंगे ऎसी सोच वाले लोग भारत के समक्ष भोजन, जल जैसे मूलभूत आवश्यकताओं का संकट पैदा करने वाले हैं। जनसंख्या नियंत्रण कानून का विरोध करने वाले ऐसे लोग हमारे लिए खतरनाक हैं।

swatva

ए एन सिन्हा इंस्टिट्यूट सभागार में आयोजित संगोष्ठी की अध्यक्षता प्रख्यात चिकित्सक व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ सी पी ठाकुर ने किया। उन्होंने कहा कि NRC आज की आवश्कयता है। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजय पासवान ने कहा कि पृथ्वी, आदमी, शांति व सम्पन्नता के लिए एनआरसी व जनसंख्या नियंत्रण आवश्यक है। इसके साथ ही समान नागरिक कानून भी लागू किया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देना चाहिए कि उन्होंने दृढ़ता से इसे लागू कराने का मन बनाया है।

संघोष्ठी का विषय प्रवेश गोलोक बिहारी ने कराया। राष्ट्रीय सुरक्षा मंच के बिहार संयोजक कुमोद कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here