डेंगू मरीजों के लिए रक्तदान शिविर लगाया गया

0

पटना : उत्तर-पूर्व भारत को शेष भारत के साथ भावनात्मक एवं सांस्कृतिक रूप से जुड़ने के संकल्प के साथ स्थापित माय होम इंडिया नामक संगठन ने बिहार की राजधानी पटना में एक बड़े रक्तदान शिविर का आयोजन कर अपने संकल्प में पटना के छात्रों व प्रबुद्धजनों को जोड़ा। इस संगठन की स्थापना उत्तर पूर्व के वैसे बच्चों को उनके घर पहुंचाने के लिए किया गया था जो किन्ही कारणों से अपनों से बिछड़ गए थे। इस संगठन के प्रयास से अब तक लगभग 3000 बच्चे अपने घरों में वापस लौट चुके हैं।

संस्था के संस्थापक सुनील देवधर ने संस्था के व्यापक उद्देश्य की चर्चा की। अशोक राजपथ स्थित बिहार यंग मेंस इंस्टिट्यूट में डेंगू मरीजों के लिए रक्तदान शिविर आयोजित किया गया था . शिविर का उद्घाटन बिहार के कृषि मंत्री डॉक्टर प्रेम कुमार ने किया। इस अवसर पर डॉ कुमार ने कहा कि राजनीति को अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन भी करना होगा। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री नागेंद्र एवं संगठन मंत्री शिवनारायण भी उपस्थित थे।

swatva

माय होम इंडिया के संस्थापक सुनील देवधर वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय सचिव हैं। देवधर उत्तर पूर्व के राज्यों में समाज सेवा से जुड़े हैं। रक्तदान शिविर में शामिल भाजपा नेता अर्जित शाश्वत ने कहा कि रक्तदान के माध्यम से हम संकट में पड़े लोगों को जीवनदान करते हैं। इसके साथ ही हमें अपने पुनीत कर्तव्य का एहसास भी होता है। इस रक्तदान शिविर में भाजपा प्रवक्ता अजीत चौधरी, बिहार भाजयुमो के उपाध्यक्ष संजय गुप्ता, कार्यक्रम सरंक्षक वरीय भाजपा नेता रत्नेश कुशवाहा कार्यक्रम संयोजक आर के यादव एवं माय इंडिया के बिहार प्रदेश संयोजक रोहित कुमार ने किया। इस दौरान पटना विश्वविद्यालय से जुड़े सैकड़ों छात्रों सहित 104 लोगों ने रक्तदान किया इस कार्यक्रम का संचालन भरतेंदु मिश्र व् निशांत कुशवाहा , प्रिया मिश्रा एवं प्रियंका गुप्ता ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here