जहानाबाद में दो संप्रदायों में ख़ूनी संघर्ष के बाद जिला सील

0

जहानाबाद : मूर्ति विसर्जन के दौरान बुधवार की शाम दो संप्रदायों में झड़प हो गई। झड़प ने ख़ूनी संघर्ष का रूप ले लिए, स्थिति पर नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन ने पूरे जिले को सील कर दिया है।

बताया जाता है कि बुधवार की रात प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक संप्रदाय के लोगों ने प्रतिमा पर पथराव कर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया इस पर दूसरे संप्रदाय के लोगों ने उनके धार्मिक स्थल को आग के हवाले कर दिया। इस झड़प में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए है।

swatva

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग भी की। जिले में अधिक संख्या में पुलिस बलों को तैनात किया गया है। स्थिति फ़िलहाल शांतिपूर्ण है पर स्थिति तनाव पूर्ण बनी हुई है।

इस घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी नवीन कुमार व एसपी मनीष ने घटना स्थल पर पहुँच स्थिति का जायजा लिया व भीड़ को नियंत्रित किया। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए फायरिंग की जिससे स्थिति शांत है पर तनाव की स्थिति बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here