पूजा बाद अफसरों की बलि देंगे मंत्री सुरेश शर्मा

0

पटना : दुर्गा पूजा के बाद नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा बलि प्रदान करेंगे। अभी शुरू नाले की दुर्गन्ध ने उन्हें पटना से लेकर दिल्ली तक महकाने लगा है। जानकारी मिली है कि मंत्री ने विभाग में कुछ पदाधिकारियों को चिन्हित कर लिया है। कुछ कनीय स्तर के कर्मचारी भी है। उन्हें भुगतना पड़ सकता है। मालूम हो कि जलजमाव को लेकर भाजपा व जदयू में तकरार की स्थिति बनी हुई है। भाजपा के नेताओं का कहना है कि पटना में भीषण जलजमाव के जिम्मेदार जदयू है। वहीँ जदयू का कहना है कि नगरपालिका ,मेयर, विधायक,सांसद समेत उपमुख्यमंत्री भाजपा के हैं। खुद उपमुख्यमंत्री भी नगर विकास मंत्री रह चुके हैं इसलिए जलजमाव के जिम्मेदार भाजपा के नेता हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल , भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ,पूर्व केंद्रीय मंत्री व पाटलिपुत्र सांसद रामकृपाल यादव का कहना है कि इस समस्या के मुख्य आरोपी हैं पटना नगर निगम के अधिकारी जो कि किसी का बात ही नहीं सुनते हैं। फ़ोन करके लोग थक जाते हैं लेकिन,उनको कुछ फर्क ही नहीं पड़ता है। जलजमाव की समस्या को गंभीरता से लेते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि पहले मिलकर काम करते हैं। काम पूरा होने के बाद दोषी अधिकारीयों को चुन-चुनकर बहार निकाला जाएगा तथा उनपर ज़रूरी कार्रवाई की जायेगी। मामले को गंभीरता से लेते हुए भाजपा नेता व शहरी नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा ने कार्रवाई की बात कही है।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here