बाढ़ में फंसी शारदा सिन्हा व सुशील मोदी का रेस्क्यु, अब सुरक्षित

0
Sharda Sinha after rescue in Patna

पटना : पांच दिन से जारी भारी बारिश के कारण राजधानी में जल का जंजाल फैल गया है। हर आम ओ खास इस समस्या से परेशान हैं। आम आदमी की कौन कहे, राज्य के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और बिहार कोकिला शारदा सिन्हा को भी सोमवार को एनडीआरएफ की मदद से सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मोटरबोट से रैस्क्यु किया।

शारदा सिन्हा को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता संजीव कुमार यादव ने बताया कि वे पटना सिटी में रहते हैं। बाढ़ में लोगों के फंसे होने की सूचना मिली, तो दोपहर में राजेंद्र नगर आ गए और बचाव कार्य में मदद करने लगे। फोन कर एनडीआरएफ की टीम को बुलाया और शारदा सिन्हा समेत कई और लोगों को जलजमाव से ग्रस्त घरों से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

swatva
Sushil Kumar Modi rescued through SDRF boat

उधर, चार दिनों से अपने घर में घिरे उपमुख्यमंत्री ने बेबसी भरे अंदाज में अपनी पीड़ा व्यक्त की। स्मरण रहे कि पिछले वर्ष भी बाढ़ आने पर सुशील मोदी परेशान हो गए थे। साल भर बीता और बाढ़ ने फिर से अपना रूप दिखाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here