ललन सिंह समेत बिहार के 5 MP बने संसदीय समितियों के अध्यक्ष

0

पटना : केंद्र की एनडीए सरकार ने संसद की कुल 24 स्थाई समितियों का गठन कर दिया है। इसमें बिहार के राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, राधामोहन सिंह, रमा देवी, संजय जायसवाल और भूपेंद्र यादव को विभिन्न समितियों का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
सांसद राधामोहन सिंह, गोपालजी ठाकुर, कौशलेंद्र कुमार के साथ ही मनोज कुमार झा, वशिष्ठ नारायण सिंह को रेलवे समिति में रखा गया है। राधामोहन सिंह रेल समिति के अध्यक्ष नियुक्त किये गये हैं। वहीं ऊर्ज समिति के अध्यक्ष जदयू सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह को बनाया गया है। इस समिति में जयप्रकाश और राज्यसभा सांसद सीपी ठाकुर को सदस्य बनाया गया है।
सांसद चिराग पासवान के अलावा राज्यसभा सांसद प्रभात झा और भूपेंद्र यादव को व्यक्तिगत, सार्वजनिक शिकायतें, कानून और न्याय समिति में रखा गया है। संसद की इस समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र यादव होंगे। शिवहर से सांसद रमा देवी को संसद की सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण समिति का अध्यक्ष बनाया गया है तो बिहार भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किये गए सांसद संजय जायसवाल को जल संसाधन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।
मालूम हो कि संसद की स्थाई समितियों को ‘मिनी संसद’ भी कहा जाता है। संसद में पेश बिलों पर चर्चा ये समितियां करती हैं। समितियों का गठन एक साल के लिए होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here