गर्दनीबाग में ट्रेन के आगे कूदे झारखंड पुलिस के दो जवान, एक की मौत

0

पटना : झारखंड पुलिस के दो जवानों ने आज गुरुवार की सुबह राजधानी पटना के गर्दनीबाग स्थित रेल लाइन पर ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। खुदकुशी की इस कोशिश में जहां एक महिला सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं उसका साथी पुरुष पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नाजुक हालत में पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पटना जंक्शन और सचिवालय हॉल्ट के बीच दोनों जवानों ने सुबह करीब 11 बजे अप लाइन से गुजर रही ट्रेन के आगे छलांग लगाई। रेल पुलिस ने घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और महिला सिपाही के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सूत्रों के अनुसार महिला सिपाही नंदिनी और घायल जवान सरोज झा झारखंड के देवघर में कांस्टेबल हैं। दोनों देवघर पुलिस की साइबर सेल में तैनात थे। बताया जाता है कि दोनों प्रेम प्रसंग में पिछले कुछ दिनों से देवघर से भागकर पटना पहुंचे थे। कहा जा रहा है कि दोनों के घरवाले घरवाले शादी को तैयार नहीं थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here