नयी दिल्ली/लखनऊ : बिहार के सिवान के चार लोगों की उत्तरप्रदेश के अयोध्या में हुए एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। सभी मृतक एक बोलेरो वाहन से सिवान से यूपी में अमेठी जगदीशपुर जा रहे थे। लखनऊ-गोरखपुर हाइवे पर अयोध्या के निकट आज सुबह उनकी बोलेरो यूपी रोेजवेज की बस से टकरा गई। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों में एक महिला और एक बच्चा शामिल है।
जानकारी के अनुसार आमने-सामने की यह टक्कर इतनी भीषण थी की बोलेरे के परखच्चे उड़ गए। दोनों घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने बताया कि बोलेरो बिहार के सिवान से आ रही थी और यूपी रोडवेज की बस गोरखपुर जा रही थी। तभी अचानक दोनों वाहन आमने—सामने से जा भिड़े।