10 सितंबर : मधुबनी की मुख्य ख़बरें

0
swatva samachar

खुटौना प्रखंड में निःशुल्क बीज का हुआ वितरण

मधुबनी : खुटौना प्रखंड में निःशुल्क बीज का वितरण किया गया। बिहार सरकार आकस्मिक फसल योजना के तहत सोमवार प्रखंड ई-किसानों भवन में प्रखंड बीएओ व प्रखंड बीडीओ एवं प्रखंड कार्यकारिणी सदस्य के सयुक्त रूप से मिलकर कई किसानों के निःशुल्क बीज वितरण किया। वही वितरण में उपस्थित बीडीओ प्रभात कुमार दत ने बताया कि ये बीज उन किसानों के लिए दिया जा रहा है, जिन किसानों को खेत किसी कारणवश बुवाई नही कर पाया है। वह जमीन खाली है, उसे खेत को उपजाने के लिए सरकार के द्वारा इस बीज का वितरण किया जा रहा है।

इस मौके पर कृषि पदाधिकारी प्रखंड तकनीकी प्रबंधक कृषि समन्वयक कृषि सलाहकार के अलावे पंसस अमित कुमार, पंसस पति शिव नारायण यादव एवं अन्य कई किसानों ने भाग लिया।

swatva

कसमा गौड़ में तालाब खोदाई के दौरान मिली विष्णु की प्रतिमा

मधुबनी : भगवान विष्णु की सुंदर व आकर्षक प्रतिमा अचानक मिलने से पूरे गांव में उत्सवी माहौल है। प्रतिमा देखने के लिए लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी। यह दुर्लभ प्रतिमा प्रखंड के कसमा गौड़ गांव के एक तालाब से मिली है।

तकरीबन दो फीट लंबी और डेढ़ फीट चौड़ी काले ग्रेनाइड पत्थर पर भगवान विष्णु की प्रतिमा के साथ साथ माता लक्ष्मी एवं माता सरस्वती की भी प्रतिमा बनी हुई है। पत्थर पर अन्य कई देवी देवताओं की कलात्मक ढंग से तस्वीर उकेरी हुई है। देवी देवताओं की सवारियों का चित्र सुंदर ढंग से बना है।

लोगों ने प्रतिमा को मुखिया अरविद चौधरी के यहां रखकर पूजा पाठ व भजन कीर्तन करना शुरू कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार मुखिया अरविद चौधरी कसमा गौड़ गांव में स्थित सुगौना तालाब में मिट्टी खुदाई करवा रहे थे। रविवार देर शाम वहां काम कर रहे मजदूरों की नजर प्रतिमा पर गई। देखा की प्रतिमा का ऊपरी हिस्सा जमीन के उपर निकला हुआ है। इसकी खबर तेजी से फैली और देखते ही देखते प्रतिमा को खोदकर बाहर निकाला गया। वहां भगवान विष्णु का जयकारा लगने लगा।

भगवान विष्णु की प्रतिमा में चार भुजाएं हैं। एक हाथ में कमल पुष्प, दूसरे हाथ में शंख, तीसरे हाथ में गदा तो चौथे हाथ में चक्र है। माता सरस्वती के हाथ में वीणा तो लक्ष्मी के हाथ कमल फूल है।

लोगो ने की रजा सलहेश की पूजा-अर्चना

मधुबनी : घोघरडीहा प्रखंड के बेलमोहन गांव में राजा सलहेश की पूजा-अर्चना से वातावरण भक्तिमय हो गया है।

नव निर्मित मंदिर में सोमवार से प्रारंभ हुए दो दिवसीय पूजा में आसपास गाँवो से काफी संख्या मे भक्त पहुंचते हैं।

सोमवार को प्रथम दिन राजा सलहेश के पूजा-अर्चना हेतु काफी संख्या मे श्रद्धालुओं के पहुंचने से पूजा स्थल पर काफी चहल-पहल बनी रही। पूजा के अवसर पर मेला भी लगाया गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि विविध अध्यात्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। पूजा कमिटी के रमणजी पासवान ने कहा कि बेलमोहन गांव के सभी जाति और धर्म के लोग आस्था व विश्वास के साथ पूजा मे सक्रिय रहते हैं।

पूजा के सफल संचालन हेतु रामजयपाल पासवान, रामनरेश पासवान, रमणजी पासवान, बुद्धेश्वर पासवान, त्रिलोचन पासवान, रामप्रकाश पासवान सहित ग्रामीण तत्परतापूर्वक जुटे हुए हैं।

मनाया गया अयाची शंकर वार्षिकोत्सव

मधुबनी : सरिसबपाही पश्चिमी पंचायत स्थित अयाची डीह पर पं० अयाची शंकर वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर डीह पर दोपहर तीन बजे से कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ० किशोरनाथ झा ने कहा की यह मिथिला की पावन भूमि है। इस मिट्टी के स्पर्श मात्र से जीवन धन्य हो जाता है। यह भूमि विद्वानों के निर्माण की वह प्रयोगशाला है, जो युगों युगों तक दैदिप्तिमान रहेगी।

पं० भवनाथ उर्फ अयाची मिश्र व शंकर मिश्र मिथिलावासियों के लिए ही नहीं संपूर्ण भारतवासियों के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। हमें उनके ज्ञान परंपरा को अनवरत आगे बढ़ाते रहने का प्रण लेना होगा।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष डॉ० किशोरनाथ झा ने समिति के सदस्य सह राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित सदस्य डा० रामजी ठाकुर को पाग, चादर, पुष्पगुच्छ व प्रसस्ति पत्र से सम्मानित किया।

इस अवसर पर डा० रामजी ठाकुर ने समिति के सदस्यों को आभार व्यक्त करते हुए कहा की धन्यवाद के पात्र हैं।

अयाची डीह विकास समिति जो हमें इस कार्यक्रम के बहाने ही सही पं० अयाची व शंकर के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करने का अवसर दिया है। वर्षों से यह पावन डीह उपेक्षित रही बस विद्वानों की पुस्तकों में ही रही। परन्तु अयाची डीह विकास समिति के संयोजक मुखिया रामबहादुर चौधरी सचिव डा० विद्यानंद झा आदि के सहयोग से यह अपने गौरव को पाने की ओर है। पिछले दो वर्ष पूर्व आज ही के दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पं० अयाची मिश्र व प्रसव सेविका की प्रतिमा का अनावरण किया था, जो हम सब के लिए गौरवशाली व ऐतिहासिक दिन था।

अयाची डीह विकास समिति ने प्रतिवर्ष इस तिथि को वार्षिकोत्सव के रूप में मनाने का जो निर्णय लिया है, वह प्रशंसनीय है। हम सब मिथिलावासियों को देश के हर कोने में वर्ष में एक बार जरूर न्याय दर्शन के विद्वान महामहोपाध्याय पं० अयाची शंकर महोत्सव मनाना चाहिए। डा० जगदीश मिश्र ने कहा की सरिसबपाही विद्वानों का खान है, जहां एक से बढ़ कर एक विद्वान होते रहे हैं। जिन्होंने अपने कृतित्व व ज्ञान से मानव समाज का कल्याण किया है।

मूर्ति अनावरण के समय डीह व परिसर के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी हुई थी, परन्तु ना जाने किस कारणवश दो वर्ष गुजर जाने के बाद भी डीह के विकास के लिए कुछ नहीं हो सका है। महज एक काम हुआ है, अबतक वो है प्लस टू लक्ष्मीश्वर एकेडमी उच्च विद्यालय के लिए भवन निर्माण जो प्रगति पर है। अमल कुमार झा ने कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अयाची डीह यात्रा हम सब के लिए महत्वपूर्ण रहा है। अयाची डीह विकास समिति अनवरत इस के साथ साथ परिसर के विकास के लिए प्रयत्नशील है। उसी का फल है, की मुख्यमंत्री ने प्लस टू एल.एकेडमी के विकास के लिए लगभग डेढ़ करोड़ की राशि बावंटित की है।

अयाची डीह विकास समिति का प्रयास है, की यह पावन डीह धार्मिक पर्यटक स्थल के रूप में विकसित हो जाए। डा० विद्यानंद झा ने विस्तार पूर्वक पं० अयाची मिश्र के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों की जानकारी दी। आयोजन प्रतिवेदन समिति के संयोजक व मुखिया रामबहादुर चौधरी ने दिया।

विषय प्रवेश व्याख्यान डा० जगदीश मिश्र ने दिया। मंच संचालन अनुराग मिश्र ने किया। धन्यवाद ज्ञापन समिति के संयोजक सह मुखिया रामबहादुर चौधरी ने दिया।

इस अवसर पर डॉ० प्रबोध मिश्र, जिवनाथ मिश्र, डॉ० यशोदानाथ झा, डॉ० मधुकरजी, डॉ० मदनेश्वर, डॉ० अजित मिश्र, डॉ० संजीव झा, उदय कुमार झा, डॉ० अशर्फी कामत, रतिनाथ झा, कृष्णकांत मंडल, संजीव चौधरी, लड्डू चौधरी, विक्की मंडल, सुशील राय, दिपक मंडल, शशि झा, पं० घुरन झा समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

समाहरणालय में लगा सेंसर 45 मिनट पहले देगा वज्रपात की सूचना

मधुबनी : समाहरणालय के सबसे ऊपरी छत पर वज्रपात की घटना का पूर्व सूचना देने वाला सेंसर लगाया गया है। कोलकाता से आए अभियंता तरूण कुमार घोष ने सोमवार की शाम सेंसर लगाने का कार्य प्रारंभ किया।

यूएसए की कंपनी अर्थ नेटवर्क द्वारा यह सेंसर उपलब्ध कराया गया है, जिसे भारतीय कंपनी पॉल्यूशन इक्यूपमेंट एंड कंट्रोल द्वारा सेंसर लगाने का कार्य किया जा रहा है।

इस कंपनी के अभियंता तरूण कुमार ने बताया, कि लाइटिग डिटेक्शन सिस्टम अर्थत एलडीएस प्रणाली के तहत इस सेंसर से 45 मिनट पहले वज्रपात होने की जानकारी मिल जाएगी। इस सेंसर के आसपास कोई बाधा नहीं होना चाहिए। 250 से 300 किमी एयर डिस्टेंशन पर इस सेंसर को लगाया जा रहा है। केवल एक सेंसर वज्रपात की सटीक जानकारी नहीं दे सकेगा। अगल-अलग जगहों पर स्थापित करीब दस सेंसर द्वारा भेजे जाने वाले संकेत के आधार पर वज्रपात होने के दो किमी परिधि का लोकेशन 45 मिनट पहले मिल जाएगा। आसमान में वज्रपात वाली बिजली बनने पर सेंसर भांप लेगा।

अभियंता श्री घोष ने बताया कि अलग-अलग जगहों पर अधिष्ठापित सेंसर आसामान में वज्रपात वाली बिजली बनने पर उसे भांप लेगा। आसमान में बनने वाली जिस बिजली से वज्रपात नहीं होगा उसे सेंसर नहीं पकड़ेगा, बल्कि उसी बिजली को पकड़ेगा जिससे वज्रपात होगा। करीब दस सेंसर द्वारा उपलब्ध कराए गए संदेश के अध्ययन से जिस जगह वज्रपात होगी, उसके दो किमी परिधि की जानकारी पुणे स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक भांप लेंगे। इसके बाद संबंधित क्षेत्र के लिए वज्रपात होने से 45 मिनट पूर्व अलर्ट जारी किया जाएगा।

महाराष्ट्र में योजना सफल होने के बाद पूरे देश में सेंसर लगाने का निर्णय। अभियंता श्री घोष ने बताया कि पायलट प्रोजेक्ट के तहत सेंसर लगाने का कार्य देश में सबसे पहले महाराष्ट्र में किया गया था। वहां इस योजना के सफल होने तथा सेंसर द्वारा सटीक जानकारी मिलने के बाद पूरे देश में ढ़ाई सौ से तीन सौ किमी ऐयर डिस्टेंस पर सेंसर लगाने का कार्य प्रारंभ किया गया।

इसी कड़ी में मधुबनी में सेंसर अधिष्ठापित किया गया है।

बलिया व गोरखपुर में भी सेंसर लगाया जा चुका है, जबकि गया में सेंसर लगाने का कार्य भी शीघ्र किया जाएगा। पूर्वी चंपारण में भी सेंसर लगाने की योजना है। एलडीएस से मिलेगी सटीक जानकारी।

आइआइटीएम, पुणे ने वज्रपात व तूफान की सटीक जानकारी के लिए लाइटनिग डिटेक्शन सिस्टम (एल०डी०एस०) प्रणाली विकसित की है। यहां सेंसर लगाने से करीब तीन सौ किमी एयर डिस्टेंश में वज्रपात की करीब 45 मिनट पहले सटीक जानकारी उपलब्ध हो जाएगी।

मधुबनी में इस प्रणाली के लगने से दरभंगा हवाई अड्डे को भी लाभ पहुंचेगा। वहां उड़ान से पहले तूफान या वज्रपात को लेकर अलर्ट किया जा सकेगा।

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत गर्भवती महिलाओ का हुआ जाँच

मधुबनी : जयनगर अनुमंडल अस्पताल में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत स्वास्थ्य गर्भवती महिलाओ की स्वस्थ की जाँच की गई। इस अवसर पर अस्पताल में सैकड़ों की संख्या में महिलाए आई और इस योजना का लाभ उठाई।

जानकारी देते हुए अस्पताल प्रभारी ने बताया कि इस योजना का गरीब महिलाओं को भरपूर फायदा मिल रहा है।  वहीं जरूरतमंद महिलाएं भी इस योजना का लाभ उठा रही है। इस मौके पर अस्पताल परिसर में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं की भीड़ देखी गयी।

अतिक्रमण मुक्ति क्र लिए रेलवे ने जारी किया नोटिस

मधुबनी : जयनगर रेलवे स्टेशन की अतिक्रमित जमीनों को खाली करवाने के लिए रेलवे प्रशासन ने नोटिस जारी किया है।

रेलवे प्रशासन ने 12 सितंबर तक का समय देते हुए अतिक्रमंकारियो से कहा गया है कि वो ससमय रेलवे की अतिक्रमित जमीन खाली कर दे।  अन्यथा फोर्सफुल्ली उनकी संपतियों को अतिक्रमण मुक्त करवाया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने यह भी कहा है इसके लिए उन्हें किसी भी तरह का कोई मुआवजा नही दिया जाएगा। इस खबर के बाद से अतिक्रमंकारियो में हड़कंप मच गई है।

पीओएस मशीन से हो अनाज का वितरण

मधुबनी : जयनगर अनुमंडल पदाधिकारी शंकर शरण ओमी ने लदनियां के टीपीसी भवन में सभी डिलरों और एमओ के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने डिलरों को सभी कार्डधारियों से आधार कार्ड प्राप्त करने का आदेश दिया।

उन्होंने डीलरो को सख्त आदेश दिया  कि इस माह से सभी डीलर पीओएस मशीन के माध्यम से अनाज का वितरण करें।

इससे पूर्व बिहार सरकार ने सभी डिलरों को पीओएस मशीन उपलब्ध करा दिया है। इसलिए उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि अनाज का वितरण हर हाल में पीओएस मशीन से ही करें।

रालोसपा का सांगठनिक चुनाव हुआ सम्पन्न

मधुबनी : राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के मधुबनी जिले के खजौली प्रखंड का सांगठनिक चुनाव चतरा दक्षिण में सम्पन्न हुआ।

जिसमें डा० धनपति सिंह अध्यक्ष, सुनिता देवी सचिव, भकुआ पंचायत अध्यक्ष राम कुमार रमन, चतरा गोवरौर उत्तर दीनदयाल सिंह अध्यक्ष, भोला महतो सचिव, कन्हौली पंचायत अध्यक्ष राम उदगार महतो, सचिव पवन कुमार सिंह पद पर चयनित हुए।

सभी पंचायतों में पार्टी के बूथ स्तर पर सक्रिय सदस्य बनाया गया है। चुनाव पीठासीन पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह की उपस्थिति में किया गया।

पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता डॉ० कीर्तन प्रसाद सिंह, जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता राम उदगार महतो, गंगा प्रसाद सिंह प्रखंड अध्यक्ष, संजय कुमार सिंह, राम उदगार सिंह एवं अन्य ग्रामीण सदस्य उपस्थित रहे।

एसडीओ ने की ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील

मधुबनी : जयनगर अनुमंडल पदाधिकारी शंकर शरण ओमी ने लोगों को संदेश देते हुए अपील किया कि ट्रैफिक के नियमों का पालन करें।

इस संदर्भ में वो खुद भी ट्रैफिक नियमों का पालन करते दिखें। उन्होंने आम जनता से अपील किया, कि ट्रैफिक के नियम आम नागरिकों के सहूलियतों के लिए है, इससे आपकी जान-माल की सुरक्षा बनी रहेगी और किसी भी तरह का नुकसान भी नहीं होगा। इसलिए हरसंभव ट्रैफिक नियमों का सभी कोई अच्छा से पालन करें।

शिक्षक बहाली पर सरकार का रुख जानने के लिए शिक्षक सौपेंगे ज्ञापन

मधुबनी : जयनगर स्थित रामजानकी मंदिर के प्रांगण में एनआईओएस  से डीएलएड करने वाले प्राइवेट स्कूल के शिक्षकों ने एक आवश्यक बैठक की।

इस बैठक में यह निर्णय किया गया कि जल्द ही शिक्षा पदाधिकारी से मिलकर शिक्षक बहाली पर सरकार का रुख जानने के लिए एक ज्ञापन सौपा जाएगा।

इस बैठक में पप्पू कुमार पूर्वे, संजय राउत, प्रियंका झा, चंदन राउत, सुरेश गुप्ता, राकेश कुमार कर्ण, महेंद्र दास, मुकेश कुमार, महेंद्र यादव एवं अन्य दर्जनों शिक्षक मौजूद थे।

किसानों के बीच किया गया बीज का वितरण

मधुबनी : जयनगर प्रखंड में बिहार सरकार के निर्देश पर स्थानीय कृषि पदाधिकारी की मौजूदगी में तीन दिवसीय बीज वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

इस अवसर पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी मलय शेखर ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार के दिशा-निर्देश पर जिन कृषकों की फसल खराब हो चुकी है या बाढ़ में तबाह हो चुकी है, वैसे किसानों को चिन्हित कर तीन दिनों तक मुफ्त में बीज वितरण किया जाएगा। इस मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी मलय शेखर, जयनगर प्रखंड प्रमुख सचिन सिंह मौजूद रहे।

अधिवक्ताओ ने दी राम जेठमालानी को श्रद्धांजलि

मधुबनी : सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता सह पुर्व केन्द्रीय मंत्री राम जेठमलानी के निधन पर मधुबनी कोर्ट में अधिवक्ताओ ने शोक संवेदना व्यक्त कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस शोक सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता ऋषिदेव सिंह ने की।

इस सभा में अजय कुमार सिंह, नवीन कुमार दास, समीर नायक, राकेश कुमार सिंह, अधिवक्ता संध के महासचिव संजीव कुमार झा, ललित यादव, बीरेंद्र यादव, मो० आरिफ, मो० सोहेल, प्रबोध झा, कैलाश नंदन, शिवनाथ झा, कपिलदेव सिंह, सुमन कुमार झा, धर्यनाथ झा समेत अन्य कई अधिवक्ता उपस्थित रहे।

यूनियन चुनाव के लिए चलाया सघन संपर्क अभियान

मधुबनी : ईस्ट सेंट्रल रेलवे मेंस कांग्रेस, समस्तीपुर रेलमंडल द्वारा भारतीय रेल में युनियन की  मान्यता को लेकर होने वाले चुनाव के लिए मंगलवार को जयनगर में सघन कर्मचारी संपर्क  अभियान चलाया।

इस सम्पर्क अभियान की शुरुआत जयनगर रेलवे प्लेटफॉर्म से शुरू हुआ, जो सभी विभागों से गुजरता हुआ कैरेज एन्ड वैगन में जाकर एक सभा के रूप में बदल गया।

इस आम सभा मे मण्डल से आए हुए वरिष्ठ पदाधिकारी ने सरकार के कर्मचारी विरोधी नीतियों, निजीकरण, निगमीकरण, आउटसोर्सिंग, एनपीएस पर सरकार को खुलकर आलोचना की तथा एनपीएस  को वापस लेने तक संघर्ष जारी रखने का वादा किया। साथ ही साथ वर्तमान मान्यता प्राप्त यूनियन को भी स्थानीय समस्याओं के लिए जिम्मेदार ठहराया और कर्मचारियों से परिवर्तन करने की अपील की।

वहीं, सभी कर्मचारियों ने भी समर्थन का वादा किया। इस सभा मे दरभंगा शाखा का विधिवत गठन किया गया। इस सभा की अध्यक्षता राम कुमार राय एवं संचालन अभिषेक कुमार ने किया।

शाखा सचिव के पद पर मदन महासेठ, शाखा अध्यक्ष के पद पर केवल झा, कार्यकारी अध्य्क्ष के पद पर अभिनन्दन कुमार, कोषाध्यक्ष के पद पर धनन्जय कुमार के साथ-साथ अन्य सदसयों को भी मनोनीत किया गया।

मण्डल से आये पदाधिकारी नमर्देश्वर प्रसाद यादव, महेश कुमार, आरके पाल, प्रवीण कुमार, आरकेटीए   के मण्डल मंत्री देवेन्द्र कुमार, बिनोद कुमार यादव, शैलेंद्र कुमार, सागर, सन्नी, जगन्नाथ, सरयुग दास, प्रमोद, शहजाद, मनीष कुमार, श्रवण कुमार, विनय कुमार, सुनील पासवान, जानकी रमन चौधरी आदि कई सदस्य उपस्थित रहे।

सुमित राउत

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here