8 सितंबर : वैशाली की मुख्य ख़बरें

0
vaishali news

बच्चा चोर के अफ़वाह का शिकार होने से बची चार महिला

वैशाली : बेलसर ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत नगवां गांव में शनिवार को उस समय अफरातफरी मच गई  जब ग्रामीणों ने चार महिलाओं को बच्चा चोरी के शक में चार घण्टे तक बंधक बनाए रखा। इस बीच बच्चा चोरी के अफवाहों ने सैकड़ों ग्रामीणों को मौके पर जाने को मजबूर कर दिया।

भीड़ इस कदर हावी हो गयी कि किसी की भी एक न चली। इसी बीच मौके पर बेलसर, गोरौल,वैशाली एवं लालगंज, भगवानपुर, तुर्की थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को नियंत्रण करने की पुरजोर कोशिश की। लेकिन भीड़ किसी तरह महिलाओं को अपने स्तर से निपटाना चाह रही थी। कुछ ग्रामीणों ने किसी तरह चारो महिलाओं को एक घर में रखकर बाहर से ताला लगा भीड़ से बचाने में कामयाब रही।

swatva

लगभग चार घन्टे के बाद महिलाओं से पूछताछ करने के लिए कुछ स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं पुलिस ने भीड़ को समझा बुझाकर घर में दाखिल हुआ। जब महिलाएं यह समझाने में कामयाब रही कि चारों एक ही जगह पटना सिटी से आयी है तथा लड़की की शादी के लिए लड़का देखने नगवां गांव के किसी पड़ोस गांव में पटना से आयी थी। लेकिन लड़का वाला का नाम लिखा पर्चा कहीं खो जाने के कारण वह नगवां गांव में भीड़ के हत्थे चढ़ गई।

संजू देवी पति मनीष दास, रेखा देवी पति कैलास दास, पिंकी देवी पति मनकी दास, रिंकी देवी पति रबिस दास पटना सिटी के नून चौराहा की रहने वाली है। फिलहाल बेलसर पुलिस महिलाओं को थाने  लाकर उसके द्वारा बतायी गयी पते की छानबीन कर रहीं है। वही वैशाली पुलिस ने महिला को बेलसर थाने से वैशाली थाने ले गयी।

घटना स्थल पर लगभग पांच हजार से भी अधिक लोग जुट गये और तरह-तरह के अटकले लगाने लगे। कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर पत्थराब भी किया। लेकिन किसी पुलिस कर्मी को कोई नुकसान नही हुआ। वही स्थानीय मुखिया पति राजकुमार सिंह के समझाने बुझाने पर स्थानीय ग्रामीणों ने बात मानी। वही लालगंज स्पेक्टर के पहल पर लोगो को आश्वासन दिया गया कि महिला से गहन पूछ ताछ के बाद ही छोड़ा जायेगा।

दिलीप कुमार सिंह  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here