पुलिस से पल्ला झाड़ गए अनंत, पर लल्लू मुखिया ने बढ़ाया टेंशन!

0

पटना : एके—47 और हैंड ग्रेनेड मामले में फंसे मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने पुलिस की पूछताछ में सभी सवालों का सधा हुआ जवाब दिया और सारे आरोपों से साफ पल्ला झाड़ गए। इधर उनके साथी लल्लू मुखिया से भी पुलिस ने अलग पूछताछ की। लल्लू मुखिया और अनंत सिंह के जवाबों के मिलान में पुलिस को कुछ ऐसे बिंदु पता चले हैं, जिनमें उनके बयान अलग—अलग पाए गए हैं। लल्लू मुखिया के जवाबों से अनंत सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कहा जा रहा है कि अब पुलिस दोनों को फिर रिमांड पर लेकर एकसाथ पूछताछ की योजना बना रही है।

अनंत और लल्लू को फिर रिमांड पर लेने की तैयारी

पुलिस सूत्रों के अनुसार अनंत सिंह ने एके-47, संपत्ति और बिजनेस से संबंधित पूछे गए सवालों का बड़ी सफाई से जवाब दिया। लेकिन लल्लू मुखिया से पुलिस रिमांड में हुई पूछताछ में मिले जवाब से विधायक अनन्त सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। जानकारी के मुताबिक, कई ऐसे सवाल थे जिनका दोनों ने अलग-अलग जवाब दिया। दो तरह के जवाब मिलने के बाद पुलिस फिर से दोनों को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी देने की तैयारी कर रही है।

swatva

पुलिस को अनंत ने क्या—क्या दिया जवाब

लदमा में मिले एके-47 के बारे में अनंत सिंह ने कहा कि हम नहीं जानते कि घर में हथियार कहां से आया। मीडिया ने जब खबर चलाया तो उन्हें पता चला। भोला सिंह की हत्या की कथित साजिश वाले ऑडियो के बारे में अनंत सिंह ने कहा, ‘हम जनबे न करते हैं ओकरा बारे में। ई कुल सब ऑडियो फर्जी है। मैंने इसको लेकर पहले भी आवाज का नमूना दिया है।
लल्लू मुखिया से संबंध पर अनंत ने कहा कि हम विधायक हैं और हमरा कई लोग जानते हैं। लल्लू मुखिया मेंरे समर्थक हैं, और क्या। सम्पति के बारे में विधायक ने कहा कि सब बाप-दादा की सम्पति है। साथ ही बिजनेस भी है। किसी गलत काम का पैसा नहीं है। बिजनेस के बारे में वकील और दूसरा लोग आपको पूरी जनकारी दे देगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here