पटना : तमंचे पे डिस्को से आगे निकल गया है-बिहार। अब एके-47 पर डांस होने लगा है। वर्षों पहले विधायक अनंत सिंह के हाथों एके-47 पर डांस का वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस ने उसे रिकार्ड में रखा है। बाद में उनके घर से एक एके-47 व दो हैंड ग्रेनेड बरामद हुआ। उसमें वे अभी पुलिस रिामांड में हैं। पुलिस रिमांड में एएसपी लिपि सिंह ने जब एके 47 के बारे में पूछा तो उन्होंने सख्त अंदाज में कहा कि एके-47 उनकी नहीं है। वे हैंड ग्रेनेड के बारे में कुछ नहीं जानते। ऐसा सूत्रों ने बताया।
दो कथित प्लास्टिक एके-47 के बाद अब तीन एके—47
अभी ये मामला शांत भी नहीं हुआ था कि पिछले दिनों एक वीडियों वायरल हुआ, जिसमें विवेका सिंह का भतीजा कर्मवीर ने दो एके-47 के साथ उसी तरह झूम रहा था जैसे बीन के स्वर पर गेहुंअन। यह सुर्खियां बना। बाद में अनंत सिंह के दुश्मन व उनके चचेरे भाई विवेका सिंह ने स्वीकार किया कि सीन उनके घर का है पर, एके-47 प्लास्टिक की है। अजब-गजब बातें। मतलब उनके व्यस्क भतीजा कर्मवीर प्लास्टिक के खिलौना के साथ डांस करते हैं। हो सकता है। मन आ गया हो। मन का क्या। हद तो यह कि आज रविवार को कर्मवीर के ही एक दोस्त ने तीन एके-47 के साथ गाड़ी में बैठ कहीं अपनी गति-मति में जा रहा था। वह वीडियों भी वायरल हुआ है।