पटना : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष सिसिल साह ने कल नई दिल्ली में कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम जावेद पर इंडिया इस्लामिक कल्चर सेंटर में कुछ गुंडो द्वारा जानलेवा हमले की घटना पर आक्रोश जताते हुए कहा कि इस तरह की घटना की जितनी भी निन्दा की जाय कम है। साह ने कहा कि देश की राजधानी दिल्ली में खुलेआम इस तरह की घटना से साफ जाहिर होता है कि वहां प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं है। दिल्ली सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल साबित हो रही है। उन्होंने केन्द्र सरकार से मांग किया कि नदीम जावेद पर हुए हमले में शामिल अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाय।
वहीं बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष निरंजन कुमार ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि देश की राजधानी में दिनदहाड़े कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमले ने प्रशासनिक चुस्ती की पोल खोल दी है। उन्होंने नदीम जावेद को पूर्ण सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।