21 अगस्त : बाढ़ की मुख्य ख़बरें

0
30 जुलाई : जुलाई बाढ़ की मुख्य ख़बरें24 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें21 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें8 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें6 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें4 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें28 जून : बाढ़ की मुख्य ख़बरें

अनंत सिंह के करीबी लल्लू मुखिया ने नहीं किया सरेंडर, कुर्की की शुरू

बाढ़ : पंडारक के भोला सिंह और उसके भाई मुकेश सिंह की हत्या करवाने की साजिश करने की ऑडियो वायरल होने के मामले में आरोपी कर्मवीर यादव उर्फ लल्लू मुखिया के परिजनों द्वारा आज भी ग्यारह बजे तक का समय लेने के बाद सरंडर नहीं करने पर बुधबार को लल्लू मुखिया के घर बाढ़ एसपी लिपि सिंह के नेतृत्व में कुर्की जब्ती की कार्रवाई शुरू कर दी गई। विदित हो कि बीते मंगलबार को लल्लू मुखिया के घर पर एएसपी लिपि सिंह के नेतृत्व में कई थानों के पुलिस ने घर की कुर्की शुरू किया था। इसी दौरान लल्लू मुखिया का भाई रणवीर यादव ने एएसपी एवं पुलिस पदाधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया और रात्रि हो जाने के कारण कुर्की-जब्ती की कार्रवाई रोक दी गई थी। साथ ही लल्लू मुखिया के परिजन आज ग्यारह बजे दिन तक हाजिर होने का समय मांगा था। लेकिन नियत समय पर वह हाजिर नहीं होने के कारण बाढ़ पुलिस फिर से कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी है। बाढ़ एसपी लिपि सिंह ने बताया कि रणवीर यादव को सरेंडर करने के बाद रात्रि में उसे अन्य अभियुक्तों की टोह में साथ लेकर मोकामाजा रहा थे तो कर्मवीर यादव उर्फ लल्लू मुखिया के समर्थकों द्वारा मोकामा थाना के पास पुलिस पर पथराव किया गया। जिससे कई लोगों को चोटें आई है। उस मामले में भी एफआईआर दर्ज किया गया है और मौके वारदात कर कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। यह मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। सर्वविदित है कि विधायक अनंत सिंह के पैतृक आवास नदावां से एके-47 एवं हैंड ग्रेनेड की बरामदगी के बाद पुलिस की दविश विधायक अनंत सिंह एवं उनके सहयोगियों पर बढ़ाना शुरू कर दिया है। विधायक अनंत सिंह के घर की कुर्की जब्ती की प्रक्रिया में पुलिस जुट गयी है।

सत्यनारायण चतुर्वेदी

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here