17 अगस्त : बाढ़ की मुख्य ख़बरें

0
30 जुलाई : जुलाई बाढ़ की मुख्य ख़बरें24 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें21 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें8 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें6 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें4 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें28 जून : बाढ़ की मुख्य ख़बरें

अनंत सिंह पर देशद्रोह, केयरटेकर गिरफ्तार

बाढ़ : मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत कुमार सिंह की गिरफ्तारी की कवायद शुरू कर दी गई है।  पटना पुलिस प्रशासन अंनत कुमार सिंह को दबोचने की तैयारी शुरू कर दिया है। शनिवार को कड़ी पूछताछ करने के बाद केयरटेकर को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताते चलें कि शुक्रबार को ग्रामीण एसपी कांतेय मिश्र, एएसपी लिपि सिंह तथा पटना एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुये बाहुबली मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह के पैतृक गांव नदावां में सघन छापेमारी करके एक एके-47 राइफल, दो हैंड ग्रेनेड और कारतूस बरामद किया था और साथ ही विधायक अनंत सिंह के आवास को देखभाल करने बाले केयरटेकर को हिरासत में लिया था। इस मामले का अनुसंधानकर्ता बाढ़ एएसपी लिपि सिंह को बनाया गया है। एके-47 की बरामदगी को लेकर पुलिस प्रशासन ने अंनत सिंह पर देशद्रोह का प्राथमिकी दर्ज करते हुये उनका गिरफ्तारी वारंट लेने की कवायद शुरू कर दिया है। इससे लोगों में आशंका व्यक्त की जा रही है कि विधायक अनंत कुमार सिंह की पुलिस द्वारा किसी भी समय गिरफ्तारी की जा सकती है।

सत्यनारायण चतुर्वेदी

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here