अनंत के केयर टेकर ने ही दी पुलिस को गुप्त हथियारों की जानकारी

0

पटना : मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के पैतृक आवास लदमा के केयर टेकर को और उनके विश्वस्त सुनील राम को पुलिस ने अरेस्ट कर आज न्यायालय में पेश किया। इन दोनों की अरेस्टिंग को पुलिस ने गुप्त रखा था। कल ही उक्त दोनों की अरेस्टिंग हुई थी।
ऐसा माना जा रहा है कि पुलिस ने बाढ़ थाने से कहीं अन्यत्र उन्हें ले जाकर पूछताछ की थी। पूछताछ इतनी सख्ती से हुई कि केयर टेकर टूट गया। सूत्रों ने बताया कि उसी ने पुलिस को उस गुप्त स्थान के बारे में बताया था जहां हथियार छिपा कर रखे हुए थे।
सूत्रों ने बताया कि पुलिस उक्त दोनों लोगों को रिमांड पर लेगी। रिमांड के बाद उनसे कुछ अन्य रहस्यों का भी पता लगाएगी।
इधर, सूत्रों ने बताया कि अनंत के करीबियों पर पुलिस की नजर बनी हुई है। करीब दर्जन भर ऐसे लोग चिन्हित हैं जो अनंत के अत्यन्त करीबी हैं। उनके कुछ परिजनों पर भी नजर बनाये हुए है। संभव है कि आने वाले दिनों कुछ और अरेस्टिंग हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here