दो हार्डकोर नक्सलियों ने किया सरेंडर, कार्बाइन व पिस्टल सौंपे

0

पटना : उत्तर बिहार के दो हाडकोर नक्सलियों अमरनाथ सहनी और राकेश सहनी ने आज सोमवार को पुलिस के समक्ष एक कार्बाइन, तीन पिस्तौल तथा 10 चक्र गोलियों के साथ सरेंडर कर दिया। उक्त दोनों हार्डकोर नक्सली वैशाली जिले के जन्दाहा के रहने वाले हैं। यह जानकारी देते हुए एडीजी हेडक्वार्टर जीतेन्द्र कुमार ने कहा कि पुलिस को इनकी लंबे समय से तलाश थी।
इधर, सूत्रों के मुताबिक उक्त दोनों पर 16 मामले विभिन्न जिलों में लंबित पड़े हैं। पुलिस का लगातार उन पर दबाव पड़ रहा था। दबिश को देखते हुए उक्त दोनों ने सरेंडर किया। कई जिलों की पुलिस उनके पीछे लगी थी। एसटीएफ ने हाल ही में उन पर धावा बोला था। पर वे लोग खिसक चुके थे। इधर, पुलिस ने अपने दूत से उन्हें खबर भी भिजवायी कि अगर वे सरेंडर नहीं करेंगे तो मारे जाएंगे।
मिली जानकारी के अनुसार हाल ही में एसएसबी और बिहार पुलिस में हुए एक समझौते के मुताबिक उक्त दोनों की तस्वीरें एसएसबी को दी गयीं थीं कि सीमा पार करने के समय उनके खिलाफ आपरेशन किया जा सके। लेकिन इसबीच इन दोनों ने सरेंडर करने का फैसला कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here