11 अगस्त : वैशाली की मुख्य ख़बरें

0
vaishali news

आपसी रंजिश में चली दर्जनों राउंड गोलियां

वैशाली : जुड़ावनपुर थाना अन्तर्गत जुड़ावनपुर करारी पंचायत में वर्षों से चली आ रही विवाद ने शनिवार रात 11 बजे खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस झग़ड़े में शिवपूजन सिंह के बथान (बंगला ) पर दर्जनों राउंड गोलियां चलाई गईं। शिव पूजन सिंह ने श्रीकांत राय, धर्मकांत राय समेत 9 लोगों के खिलाफ जुड़ावनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार श्रीकांत राय वर्ष 2014 में एक जनवरी की शाम को जुड़ावनपुर थानाध्यक्ष अनिल यादव की हत्या एवं शिवपूजन सिंह के पुत्र सुधीर सिंह की हत्या में आरोपित है। लेकिन दोनों जमानत पर हैं ताकि बिहार में अपराधियों का मनोबल बढ़ा रहा।

भागवानपुर, रोहुआ में पूर्व राष्ट्रपति बीबी गिरी की 125 वीं जयंती मनाया गया

वैशाली : समारोह का विधिवत उद्घाटन विश्व गुरु शंकराचार्य दशनाम गोस्वामी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिथिलेश गिरी , असम के संयोजक कुशेश्वर गिरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मिथिलेश गिरी ने बी बी गिरी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज को शिक्षित होना अतिआवश्यक है , राष्ट्रीय अध्यक्ष के अनुसार गिरी समुदाय आज भी विकास की चमक से कोसों दूर है। इसके लिए हमे संगठित होना ज़रूरी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बीरेन्द्र गिरी एवं मंच संचालन मुनेश गिरी ने किया। समारोह में पन्नालाल गिरी, राजन गिरी, देवानंद गिरी, प्रदेश सचिव रविन्द्र गिरी, जिला महासचिव डॉ अजय गिरी, इंद्रजीत गिरी, सुचिन्द्र गिरी, प्रदेश प्रवक्ता सुबोध गिरी, बीरेन्द्र गिरी, सुपेन्द्र गिरी व धर्मेंद्र गिरी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि गिरी समुदाय को एक बार फिर संगठित होकर ओबीसी में आरक्षण, तथा अतिपिछड़ा वर्ग में शामिल करने के लिए,सत्ता में उचित भागीदारी,मठ मंदिरों पर गोस्वामी समाज का पुनः कब्जा दिलाने के लिए संघर्ष, समाज मे व्याप्त कुरीतियों सहित शिक्षा के प्रचार प्रसार के लिए सक्रिय सामाजिक आंदोलन करने की सख्त जरुरत है।

swatva

dilip kumar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here