नित्यानंद दिल्ली तो नंद किशोर यादव बने झारखण्ड के सह प्रभारी    

0

पटना : भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर महाराष्ट्र, झारखंड, हरियाणा और उत्तराखंड के चुनाव प्रभारियों के नामों की घोषणा की। जिन 10 नेताओं के नामों की घोषणा की गई है। उनमें से दो बिहार से हैं, बिहार भाजपा के अध्यक्ष व केंद्र सरकार में मंत्री नित्यानंद राय को दिल्ली का सह प्रभारी बनाया गया। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बिहार सरकार में मंत्री बिहार भाजपा के कद्दावर नेता नंदकिशोर यादव को झारखंड का सह प्रभारी बनाया गया।

भाजपा ने महाराष्ट्र के लिए भूपेन्द्र यादव को मुख्य चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है  तथा उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और लक्ष्मण सावदी पूर्व विधायक कर्नाटक को सह चुनाव प्रभारी बनाया गया है। दिल्ली के लिए प्रकाश जावड़ेकर को मुख्य चुनाव प्रभारी हरदीपपुरी व नित्यानंद राय को सह चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। उत्तराखंड के लिए नरेंद्र सिंह तोमर को मुख्य चुनाव प्रभारी व भूपेंद्र सिंह, मंत्री उत्तर प्रदेश को चुनाव सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। झारखण्ड के लिए ओम माथुर को मुख्य चुनाव प्रभारी तो नंदकिशोर यादव को सह चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है।

swatva

नित्यानंद राय को दिल्ली का सहप्रभारी बनाने का यह कारण हो सकता है कि दिल्ली में बहुत बड़ी संख्या में बिहारी मतदाता हैं। इसलिए बिहारी वोटरों को भाजपा अपने पाले में लाने के लिए नित्यानंद को चुना, क्योंकि नित्यानंद नेतृत्व में बिहार भाजपा को बिहार में ऐतिहासिक सफलता मिली 17 भाजपा उम्मीदवार में 17 की जीत हुई। भाजपा दिल्ली में भी इसी तरह की सफलता का उम्मीद कर रहा हो।

 

नन्द किशोर यादव को झारखंड का सहप्रभारी बनाने का यह कारण हो नसकता है कि झारखण्ड में भी बिहारियों की अच्छी खासी संख्या है तथा इस बार झारखंड विधानसभा का चुनाव भाजपा की  सहयोगी(जदयू) अलग-अलग चुनाव लड़ेगी। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) भी झारखंड विधानसभा का चुनाव लड़ेगी ऐसे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नंदकिशोर यादव को वहां का सहप्रभारी बनाकर जदयू और राजद के वोट में सेंधमारी कर सकती है  तथा बिहारी वोटरों को भाजपा अपने पाले में लाने का प्रयास करेगी।

राहुल कुमार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here