क्या है 370 और 35-A? इनके हटने के बाद जमीन खरीद से लेकर शादी तक होगी, पढ़िए पूरी बात

0

जम्मू—कश्मीर को लेकर अनुच्छेद—370 में संशोधन के लिए राज्यसभा में गृहमंत्री ने संकल्प पत्र लाया। हम यहां बता रहे हैं कि आखिर यह अनुच्छेद—370 और 35—ए क्या है? इसके हटने के बाद जम्मू—कश्मीर और लद्दाख में क्या—क्या बदलाव आएगा?

27 अक्टूबर 1949 को जम्मू कश्मीर को अपना संविधान बनाने की इजाजत दे दी गई, यानी इसी दिन अनुच्छेद 370 (जो कि अस्थाई होगा) को लागू कर दिया गया था। इस अनुच्छेद के लागू होते ही प्रदेश भर में भारत के संसद का कोई भी कानून वहां सीधे लागू नहीं हो सकता। वहां कानून को लागू करने के लिए पहले जम्मू कश्मीर के विधानसभा में पेश किया जाता रहा है। वहां से पारित होने के बाद ही किसी कानून को जम्मू कश्मीर में लागू किया जाता है।

swatva

अनुच्छेद 370 की प्रमुख शर्तें

1. सम्पतियाँ खरीदने का हक़ जम्मू कश्मीर के अलावा किसीभी बहरी राज्य के लोगों को नहीं होगा
2. जम्मू कश्मीर के लोगों का मौलिक अधिकार अलग होगा।
3. केंद्र सरकार वहां वित्तीय आपातकाल लागू नहीं कर सकती, जबकि जम्मू कश्मीर में युद्ध और बाहरी आक्रमण की स्थिति में आपातकाल लगा सकती है।
4. आंतरिक अशांति के स्थिति में भी केंद्र सरकार वहां आपातकाल नहीं लगा सकती है।

अनुच्छेद 370 खत्म होने के बाद क्या होगा?

1. 370 ख़त्म होने के बाद भारत सरकार जम्मू कश्मीर में आर्थिक आपातकाल लागू कर सकती है।
2. भारत की संसद जम्मू कश्मीर की विधानसभा को भंग कर सकती है।
3. SC ,ST को मिलने वाला आरक्षण अब जम्मू कश्मीर में लागू हो सकता है।
4. भारतीय संविधान का नियम अब अन्य राज्यों की तरह जम्मू कश्मीर में भी लागू हो सकता है।
5. जम्मू कश्मीर को मिला अपना संविधान और झंडा को हटाया जा सकता है।

क्या है 35 ए?

1. अनुच्छेद 370 लागू होने के बाद मई 1954 में सांसदों की अनुमति के बिना राष्ट्रपति के आदेश पर 35 -A को जोड़ा गया था, जिसमें यह कहा था कि 14 मई 1954 से पहले जो भी कश्मीर में आकर बस गए वही स्थायी निवासी होंगे।

2. स्थायी निवासियों को ही राज्य में जमीन खरीदने, सरकारी नौकरी करने और सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा ,अन्य किसी भी राज्य के लोगों के लिए यह संभव नहीं है।

3.जम्मू कश्मीर की कोई लड़की अगर भारत के किसी राज्य के लड़के से शादी कर लेती है तो जम्मू कश्मीर के संविधान से मिला अधिकार मान्य नहीं होगा। लेकिन, कोई लड़का अगर जम्मू कश्मीर से बाहर शादी करता है तो उसको सारा अधिकार मिलना जारी रहेगा।

4. मोदी सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 हटाने के बाद 35-A भी स्वत: हट जाएगा जिसके बाद जम्मू कश्मीर में लड़की और लड़के में कोई भेदभाव नहीं रह जाएगा सभी को एकसमान अधिकार मिल जाएगा।

5. देश का कोई भी नागरिक राज्य में जमीन खरीद सकता है ,सरकारी नौकरी कर सकता है ,सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकता है।

6. भारत का कोई भी नागरिक वहां जाकर बस सकता है तथा पाकिस्तान के रिफ्यूजीओं को वोटिंग का अधिकार मिल सकता है।

(राहुल कुमार)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here