चारा घोटालेबाजों ने जानवरों के सींग की मालिश को निकाल लिए करोड़ो : मोदी

0

पटना : विधानसभा में 142 करोड़ 47 लाख 2,239 रूपये के बिहार विनियोग अधिकाई व्यय पारित कराने के दौरान उपमुख्यमंत्री सह वित्तमंत्री सुशील कुमार मोदी ने खुलासा किया कि 1990—91 में पशुपालन विभाग के बजट प्रावधान 54.92 करोड़ के विरूद्व 84.21 की अधिक निकासी की गई। विधेयक पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि आखिर कैसे पूर्व के वर्षों में खजाने से अधिक राशि की निकासी हुई।

चारा घोटाला बना भानुमती का पिटारा

डिप्टी सीएम मोदी ने कहा कि भेड़, बकरी व सुअर के साथ-साथ अन्य जानवरों की सींग में तेल मालिश करने के लिए खजाने से बड़ी राशि की निकासी हुई। उन्होंने कहा कि 1990-91 में पशुपालन विभाग के बजट प्रावधान 54.92 करोड़ के विरूद्व 84.21 करोड़, यानी 29.29 की अधिक निकासी हुई। दूसरे साल 1991-92 में 59.10 करोड़ के प्रावधान के विरूद्व 129.82 करोड़ अर्थात 70.72 करोड़ अधिक की निकासी हुई।
मोदी ने कहा कि तीसरे वर्ष 1992-93 में 66.93 करोड़ की जगह 154.70 करोड़ अर्थात 87.77 करोड़ अधिक, चौथे साल 1993-94 में 74.14 की जगह 199.17 करोड़ अर्थात 125 .03 करोड़ अधिक, पांचवें साल 1994-95 में 74.40 करोड़ की जगह 245.01 करोड़ अर्थात 170.61 करोड़, छठे वर्ष 1995-96 में 82.12 करोड़ की जगह 205.06 करोड़ अर्थात 122.94 करोड़ की अधिक निकासी की गयी।

swatva

उपमुख्यमंत्री ने फर्जी निकासी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि चाईबाासा, दुमका, जमशेदपुर, गुमला और पटना में 959 भेड़, 5664 सुअर, 40,504 मुर्गी तथा 1577 बकरी के लिए 10.5 करोड़ की आवश्यकता के विरूद्व 243.33 करोड़ की फर्जी निकासी हुई।

राजद सदस्यों ने किया हंगामा

मोदी ने पशु चारा में पीला मक्का केवल 10 प्रतिशत होता है। परन्तु 3 वर्षों में केवल उपयुक्त छह जिलों में आवश्यकता से 115 गुना अधिक 154.72 करोड़ रूपये का पीला मक्का की फर्जी खरीद दिखा दी गयी।
उन्होंने कहा कि बादाम की खल्ली सुयुक्त आहार में 15 प्रतिशत होती है परन्तु 33 गुना अधिक, जिसकी कीमत 72.69 करोड़ रूपये होती है, उसकी खरीद दिखा दी गयी।
जब उपमुख्यमंत्री उक्त खुलासा कर रहे थे, तो सदन में राजद के सदस्य सन्नाटे में थे और हंगामा के मूड में थे। इस दौरान जब राजद नेता हंगामा करने लगे तो विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें शांत रहने की हिदायत करते हुए कहा कि वे शांत रहें- मामला बजट से अधिक निकासी का है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here