पटना : जनता दल यूनाइटेड के बागी बाहुबलि विधायक अनंत सिंह एक नए मामले में घिर गए हैं। पंडारक के भोला सिंह की हत्या की साजिश के मामले में उनका नाम सामने आने के बाद बाढ़ थाना में उनके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। इसके साथ ही इस मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाढ़ क्षेत्र के कुछ कुख्यात अपराधी पंडारक के भोला सिंह नाम के एक व्यक्ति की हत्या करने की योजना के तहत अत्याधुनिक हथियार के साथ एकत्रित हुए थी। इसी बीच वे पुलिस के हत्थे चढ़ गए। उनकी संख्या तीन बतायी जाती है। उन तीनों से जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ करनी शुरू की तब उन लोगों ने मोकामा के विधायक अनंत सिंह का नाम ले लिया। उन तीनों ने पुलिस को बताया कि वे अनंत सिंह के कहने पर पंडारक के दबंग भोला सिंह की हत्या करने आए थे। पुलिस ने उनके हाथ से लिखा स्वीकारोक्ति बयान ले लिया है। इसके बाद इस मामले में अनंत सिंह को घेरने की तैयारी शुरू हो गयी है। ज्ञात हो कि अनंत सिंह ने अपने आका नीतीश कुमार और ललन सिंह से विद्रोह करते हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में जा खड़ा हुए थें। मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से उनकी पत्नी कांग्रेस की टीकट पर राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह के विरोध में चुनाव मैदान में थीं।