महुआ में पकड़उआ शादी के बाद, थाने पर प्रदर्शन

0

हाजीपुर : महुआ थाना क्षेत्र के फुलाड़ गांव में शुक्रवार की रात हुई पकड़उआ विवाह के विरोध में लड़के के परिजनों ने महुआ थाने पर प्रदर्शन किया तथा सड़क भी जाम किया। महुआ नगर पंचायत के महुआ सिंह राय पश्चिमी टोला निवासी उमेश राय आर्मी में कार्यरत है, उनका पुत्र गुंजन कुमार जो ग्रेजुएशन का छात्र है,  बताया जाता है कि इसी छात्र का पकड़उआ विवाह किया गया है।

शुक्रवार को वह अपने घर से मुजफ्फरपुर विश्वविद्यालय में किसी काम से गया हुआ था।  वहां से लौटने के क्रम में फुलार चौक के निकट बस से उतर गया। लड़की के परिजनों का कहना है कि यह शादी लड़के की सहमति से हुई है और यह मामला पकड़उआ विवाह का नहीं है। हरिशंकर की द्वितीय पुत्री से उसका विवाह रात में संपन्न करा दिया गया। जब इस विवाह की खबर लड़के के घर फुलार पहुंची तब परिजन आक्रोशित हो गए तथा शनिवार की सुबह लोगों ने महुआ थाना पहुंचकर अपने पुत्र के अपहरण की सूचना देते हुए सड़क जाम कर दिया।

swatva

वही इस संबंध में स्थानीय लोगों ने कहा कि लड़के का संबंधी फुलार गांव मे है, तथा वह फुलार गांव में अक्सर आता जाता था।  शुक्रवार को भी वह आया था और जब लोगो ने उसकी शादी की बात की है तो वह इंकार नहीं किया।  तब लोगो ने उसकी शादी करा दी। वही इस पकड़उआ विवाह को लेकर उसके परिवार के लोग नाराज हैं। लोगों ने शनिवार की सुबह सड़क जाम कर हंगामा किया।  पुलिस एवं स्थानीय लोगो के प्रयास से सड़क जाम समाप्त हुआ। दुसरी ओर इस पकड़उआ विवाह की चर्चा हर ओर है।

दिलीप कुमार सिंह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here