कोलकाता : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आज भाजपा कार्यकर्ताओं के ममता सरकार के खिलाफ मार्च के दौरान जमकर बवाल हुआ। पुलिस ने जहां वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया, वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस की वेरिकेटिंग तोड़ने की कोशिश की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि सबकुछ शांतिपूर्वक चल रहा था। इसी बीच अचानक वहां काफी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया और उसने कार्यकर्ताओं को पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी हिंसा और पुलिस का सहारा लेकर लोगों की अवाज को दबाना चाहती हैं। वे लोगों के संवैधानिक अधिकारों का खुला उल्लंघन कर रही हैं।
विदित हो कि लोकसभा चुनाव और उसके बाद से लगातार राज्य में हो रही भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में आज पुलिस मुख्यालय पर प्रदर्शन करने के लिए मार्च निकाल रहे थे। जब कार्यकर्ताओं की भीड़ ने पुलिस मुख्यालय को घेर लिया और नारेबाजी करने लगे तब पुलिस ने बल प्रयोग किया। इस दौरान करीब 10 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। इससे कार्यकर्ता भड़क उठे। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर टीएमसी के कैडर की तरह वर्ताव करने की बात कही। अभी भी वहां भारी तनाव बना हुआ है। अभी कल ही टीएमसी ने भी ममता बनर्जी के नेतृत्व में मार्च निकाला था। तब कुछ नहीं हुआ और पुलिस भी इस मार्च में हिस्सा लेने वालों की तरह शामिल दिख रही थी। वहीं आज जब भाजपा ने मार्च निकाला तब पुलिस का बर्बर चेहरा सामने आया। शातिपूर्ण कार्यकर्ताओं को पहले तो पुलिस ने उकसाने के तमाम उपाय किये। लेकिन कार्यकर्ता जब धैर्य के साथ आगे बढ़ते रहे तब पुलिस ने आंसू गैस और वाटर कैनक दागना शुरू कर दिया। फिलहाल वहां तनाव की स्थिति बनी हुई है।