संपूर्ण क्रांति दिवस पर राजद ने जेपी को किया याद

0

पटना : बुधवार को पटना के राजद कार्यालय में सम्पूर्ण क्रांति दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने सम्पूर्ण क्रांति के जनक जयप्रकाश नारायण और अन्य क्रांतिकारी नेताओं के चित्र पर पुष्प अर्पण कर उन्हें याद किया। सम्पूर्ण क्रांति दिवस का आयोजन बिहार में 70 के दशक में हुई सरकार विरोधी क्रांति की याद में आयोजित किया जाता रहा है। जयप्रकाश नारायण द्वारा शुरू किये गए इस आंदोलन में बिहार का हर वर्ग एक साथ सडकों पर निकल इंदिरा सरकार की अराजक नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करने लगा था। उस आंदोलन में आज के बिहार के कई नामी राजनीतिक चेहरे उभर कर सामने आये थे। बिहार की राजनीति के अधिकतर राजनेता सम्पूर्ण क्रांति के दौर से ही उभर कर सामने आये हैं। लालू प्रसाद यादव, नीतीश कुमार, सुशील मोदी, अश्विनी चौबे, रविशंकर प्रसाद और अन्य कई नेता इसी क्रांति से उभर कर राजनीति में लंबा सफर तय कर चुके हैं। राजद द्वारा आयोजित इस सम्पूर्ण क्रांति समारोह में राजद के अन्य नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

सत्यम दुबे

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here