अश्लील गाने का विरोध करने पर दुल्हन के पिता की हत्या

0

गोपालगंज : गोपालगंज में मंगलवार की देर रात एक शादी का आयोजन तब मातम में तब्दील हो गया जब एक मामूली विवाद के बाद गांव के लफंगों ने लड़की के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। उचकागांव थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में लड़की के चाचा और कुछ अन्य लोगों को भी गोली लगी है जिन्हें गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि विवाद शादी समारोह में नाच प्रोग्राम के दौरान अश्लील गाना बजाने को लेकर शुरू हुआ। वधू पक्ष के लोग इसपर रोक की मांग कर रहे थे लेकिन कुछ युवक इसपर अड़ गए। मामला बढ़ा और खूनी गोलीबारी शुरू हो गयी।

बेटी की डोली नहीं, बाप की अर्थी निकली

इसीबीच किसी ने लड़की के पिता शंकर साहनी को गोली मार दी जिनकी वहीं मौत हो गई। गोलीबारी में लड़की के चाचा सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना उचकागांव थानांतर्गत बरारी जगदीश गांव में घटी। जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात शंकर साहनी की बेटी की शादी थी जिसको लेकर बारात जादवपुर से आई थी। बारात में अश्लील गाना बजाने को लेकर ग्रामीण बारातियों पर दबाव डालने लगे। इसकी शिकायत लड़के पक्ष के लोगों ने लड़की के घरवालों से की। लड़की के पिता ग्रामीणों को समझाने गए इस दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने उन्हें जमकर पीटा और फिर गोली मार दी।

swatva

शादी वाले घर में मचा कोहराम

घटना के बाद शादी वाले घर में कोहराम मच गया और लड़की की शादी नहीं हो पाई। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर अमरजीत साहनी, सुरेन्द्र साहनी, महेश साहनी सहित पांच लोगों पर मामला दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।घटना के बाद से गांव में तनाव व्याप्त है और कई थानों की पुलिस मौके पर कैंप कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here